दुनिया के कई हिस्सों में एक साथ बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति को जटिल बना दिया है. ईरान से जुड़े एक जहाज पर हालिया हमले ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है. इस घटना के बाद इसके संभावित अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और अमेरिका की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हुई है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में तेल रिफाइनरियों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा भी अहम हो गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को तेल रिफाइनरियों पर हमले को लेकर सख्त संदेश दिए जाने की बात सामने आई है. ऐसे में युद्ध के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है. इस बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की सैन्य और रणनीतिक गतिविधियां भी चिंता बढ़ा रही हैं. उनकी नई रणनीतियों को जापान और अमेरिका के लिए संभावित चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के बारे में और भी गंभीरता से जानने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.