menu-icon
India Daily

Kolkata Doctor-Rape Murder: शरीर पर एक कपड़ा नहीं, पैर 90 डिग्री अलग थे...ट्रेनी डॉक्टर के परिवार ने बताई आपबीती

Kolkata Doctor-Rape Murder: ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने कहा कि जब उन्हें पहली बार अस्पताल से फोन आया तो उन्होंने (अस्पताल अधिकारियों ने) कहा कि हमारी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और हमें तुरंत आना होगा. माता-पिता ने अस्पताल प्रशासन से अपनी बेटी का चेहरा दिखाने की गुहार लगाई. लेकिन फिर भी उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा. तीन घंटे बाद उन्होंने पिता को अंदर जाने और उसका शव देखने की इजाजत दी.

India Daily Live
Kolkata Doctor-Rape Murder: शरीर पर एक कपड़ा नहीं, पैर 90 डिग्री अलग थे...ट्रेनी डॉक्टर के परिवार ने बताई आपबीती
Courtesy: Social Media

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में क्रूरतापूर्वक बलात्कार और हत्या की शिकार हुई 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में परिवार वालों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं. परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और उसके शव को देखने की अनुमति देने से पहले उन्हें तीन घंटे तक अस्पताल के बाहर इंतजार करना पड़ा.

ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने कहा कि जब उन्हें पहली बार अस्पताल से फोन आया तो उन्होंने (अस्पताल अधिकारियों ने) कहा कि हमारी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और हमें तुरंत आना होगा. प्रारंभ में कोलकाता पुलिस को संदेह था कि यह आत्महत्या है, लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदल दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार , पीड़िता के माता-पिता के साथ अस्पताल गए एक रिश्तेदार ने बताया कि अपनी बेटी के बारे में जानने के बाद पीड़िता की मां बेहद दुखी थी.

रिश्तेदार ने बताई सच्चाई

इंटरव्यू में रिश्तेदार ने कहा कि माता-पिता ने अस्पताल प्रशासन से अपनी बेटी का चेहरा दिखाने की गुहार लगाई. लेकिन फिर भी उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा. तीन घंटे बाद उन्होंने पिता को अंदर जाने और उसका शव देखने की इजाजत दी. उन्हें सिर्फ एक तस्वीर लेने की इजाजत दी गई, जिसे उन्होंने बाहर आकर हमें दिखाया. उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. उसके पैर 90 डिग्री के अंतर पर थे... ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक कि पेल्विक गर्डल टूट न जाए, जिसका मतलब है उसके साथ बर्बरता की गई. 

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला पीजीटी डॉक्टर के माता-पिता ने जो कुछ झेला उसकी यह सबसे अधिक दिल दहला देने वाली और हृदय विदारक कहानी है. फास्ट ट्रैक कोर्ट को सिर्फ़ आरोपियों को ही नहीं बल्कि उन सभी को भी सज़ा देनी चाहिए जिन्होंने इस जघन्य अपराध को आत्महत्या बताकर छिपाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि सीबीआई को मौत की सज़ा से कम कुछ नहीं देना चाहिए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

9 अगस्त की सुबह मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हाल से अर्ध नग्न अवस्था में महिला डॉक्टर का शव बरामद किया गया. पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. इस रिपोर्ट में मृतक के मुंह और दोनों आंखों से खून बह रहा था. प्राइवेट पार्ट से भी खून और चेहरे पर भी खून के निशान थे. गर्दन, पेट, होठ , हाथ और बाएं टखने पर चोट के निशान थे. महिला डॉक्टर की हत्या की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने परिवार वालों को दी. फिर उसी दिन पीड़िता के पिता ने स्थानीय तला पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म और हत्या की शिकायत की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.