Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम इस वक्च चर्चा में हैं. वतन वापसी के बाद से ही उनका हर जगह स्वागत और सम्मान किया जा रहा है. 13 अगस्त को पाकिस्तान के पंजाब की सीएम मरियम हेलीकॉप्टर से मियां चन्नू पहुंचीं और अरशद से उनके घर पर मुलाकात की. भाला फेंक स्टार नदीम और उनके परिवार ने सीएम मरियम का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने अरशद और उनकी मां रजिया परवीन से लंबी बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने अरशद को खास गिफ्ट भी दिया.
मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने क्या-क्या दिया?
मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने अरशद नदीम को 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का पुरस्कार दिया है. डॉन डॉट कॉम के अनुसार, उन्हें एक स्पेशल होंडा सिविक कार भी दी गई है. जिसका नंबर स्पेशल है. अरशद ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर दूर भाला फेंका था, इसलिए कार का नंबर भी PAK-92.97 रखा गया है. जिस पर ओलंपिक का निशान भी है. इसके अलावा सीएम ने नीरज के कोच सलमान इकबाल बट को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा है, उन्होंने ही अरशद को ट्रेनिंग दी थी. इसके लिए सीएम ने कोच का भी सम्मान किया.
REMEMBER THE NUMBER 92.97🇵🇰 pic.twitter.com/DOsIZCz8Zx
— PMLN (@pmln_org) August 13, 2024Also Read
ससुर ने भैंस गिफ्ट की
एक तरफ जहां अरशद को करोड़ों रुपए पुरस्कार में मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके ससुर ने एक विशालकाय भैंस उपहार में देने का फैसला किया है. दरअसल, यह ग्रामीण परिवेश और परंपरा के अनुरूप है. ससुर मुहम्मद नवाज ने रविवार को नदीम के गांव में स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना "बहुत मूल्यवान" और "सम्मानजनक" माना जाता है.
ماں باپ کی دعا انسان کو کہاں پہنچا دیتی ہے ! ❤️ pic.twitter.com/QjMvX29SjA
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) August 13, 2024
नीरज से आगे रहे अरशद नदीम
दरअसल, अरशद नदीम वर्तमान में पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 में उनके प्रदर्शन ने उनके देश को चार साल में होने वाले इस भव्य आयोजन में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया. अरशद ने 92.97 मीटर का ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और भारत के नीरज चोपड़ा से आगे निकलकर पहले स्थान पर रहे, जिन्होंने 89.45 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता.