menu-icon
India Daily

सोनेट और सेल्टोस ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, लेकिन इन 2 कारों को मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार

किआ ने मार्च 2026 में 29,112 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल से 14% ज्यादा है. सोनेट और सेल्टोस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन कैरिवल और सिरोस जैसी कारों की बिक्री बुरी तरह गिर गई.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
सोनेट और सेल्टोस ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, लेकिन इन 2 कारों को मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: किआ मोटर्स ने मार्च 2026 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है. कंपनी ने इस महीने कुल 29,112 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो मार्च 2025 के 25,525 यूनिट्स से 14 प्रतिशत ज्यादा है.  सोनेट और सेल्टोस ने कंपनी को मजबूत सहारा दिया, लेकिन कैरिवल और सिरोस जैसी दो कारों की बिक्री लगभग बंद हो गई. इन दोनों को पूरे महीने में बहुत कम ग्राहक मिले, जिससे कंपनी को सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा.

सोनेट बनी टॉप सेलर

किआ सोनेट मार्च 2026 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसने 12,012 यूनिट्स की बिक्री की. पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 7,705 यूनिट था. यानी बिक्री में 56 प्रतिशत का शानदार इजाफा हुआ. 

सेल्टोस ने भी किया कमाल

सेल्टोस सेल्स चार्ट में दूसरे स्थान पर रही. मार्च में इसकी 11,041 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल की तुलना में बिक्री में 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. यह मॉडल ग्राहकों के बीच अभी भी काफी लोकप्रिय है. 

कैरेंस की स्थिर बिक्री

किआ कैरेंस तीसरे स्थान पर रही. इस महीने 5,933 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल मार्च में 5,512 यूनिट्स बिकी थीं. बिक्री में 8 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

कार्निवल की बिक्री में भारी गिरावट

किआ कार्निवल की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई. मार्च 2026 में सिर्फ 67 यूनिट्स ही बिकीं. पिछले साल 230 यूनिट्स बिकी थीं. यानी बिक्री में 71 प्रतिशत की भारी कमी आई है.

सिरोस को मिले सिर्फ 59 ग्राहक

किआ सिरोस को मार्च में महज 59 ग्राहक ही मिले. पिछले साल मार्च में इसकी 5,015 यूनिट्स बिकी थीं. बिक्री में 99 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई.

कंपनी की कुल बिक्री बढ़ी

किआ ने मार्च 2026 में कुल 29,112 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सोनेट और सेल्टोस ने कंपनी को अच्छा सहारा दिया.

कुछ मॉडल्स पर चिंता

कार्निवल और सिरोस जैसी कारों की बेहद कम बिक्री कंपनी के लिए चिंता का विषय है. इन मॉडल्स को नए फीचर्स या डिस्काउंट की जरूरत पड़ सकती है. किआ के एसयूवी मॉडल्स सोनेट और सेल्टोस ने अच्छा प्रदर्शन किया. भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी की डिमांड अभी भी मजबूत बनी हुई है. 

एमपीवी सेगमेंट में दिक्कत

कार्निवल जैसी प्रीमियम एमपीवी को बाजार में चुनौती मिल रही है. ग्राहक अब छोटी और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट गाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं. किआ को टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है. कुछ मॉडल्स में नए अपडेट की जरूरत महसूस हो रही है.