menu-icon
India Daily

भारत की टॉप 5 कम्फर्टेबल 7-सीटर कारें, खराब सड़कों पर भी चलेंगी मक्खन जैसी; खरीदना है तो जानें डिटेल

परिवार के साथ लंबी यात्रा या रोजमर्रा के सफर के लिए सही 7-सीटर कार चुनना चुनौती भरा हो सकता है. लेकिन ये पांच शानदार गाड़ियां पथरीली और रेतीली सड़कों पर भी आसानी से चलती हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
भारत की टॉप 5 कम्फर्टेबल 7-सीटर कारें, खराब सड़कों पर भी चलेंगी मक्खन जैसी; खरीदना है तो जानें डिटेल
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. खासकर उन परिवारों में जो लंबी ड्राइव, हिल स्टेशन ट्रिप या गांव-शहर के बीच नियमित सफर करते हैं. आजकल लोग सिर्फ स्पेस नहीं, बल्कि कम्फर्ट, मजबूती और फ्यूल एफिशिएंसी भी चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखकर हम लाए हैं देश की पांच बेहतरीन 7-सीटर कारों की लिस्ट, जो खराब सड़कों पर भी स्मूथ चलती हैं और बजट को भी फिट बैठती हैं.

लग्जरी फीचर्स के साथ प्रीमियम अनुभव

ये सभी गाड़ियां अपनी कैटेगरी में अलग-अलग खूबियां रखती हैं. कुछ कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देती हैं तो कुछ लग्जरी फीचर्स के साथ प्रीमियम अनुभव कराती हैं. चाहे आप सिटी ड्राइविंग करें या घुमावदार पहाड़ी रास्तों पर जाएं, इनमें से कोई भी गाड़ी आपको निराश नहीं करेगी.

मारुति अर्टिगा – सबसे भरोसेमंद फैमिली चॉइस

मारुति अर्टिगा आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों में शामिल है. इसका बड़ा फायदा है शानदार माइलेज और आसानी से मेंटेनेंस. बीच वाली सीट को आगे-पीछे सरकाने की सुविधा से पैसेंजर्स को अच्छी लेग स्पेस मिलती है. शहर हो या गांव, हर जगह इसकी लोकप्रियता बनी हुई है. एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख से 12.94 लाख रुपये तक है.

किआ कैरेंस स्टैंडर्ड – कम बजट में प्रीमियम फील

जो लोग किआ ब्रांड चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है, उनके लिए कैरेंस स्टैंडर्ड बेहतरीन ऑप्शन है. केबिन प्रीमियम लगता है और तीनों सीटों की कम्फर्ट लेवल बहुत अच्छा है. तीसरी पंक्ति में 6 फीट तक के लोग आराम से बैठ सकते हैं. लंबी यात्रा में थकान नहीं होती. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख से 12.77 लाख रुपये है.

किआ कैरेंस क्लैविस – लग्जरी फीचर्स से लैस

किआ का नया अपडेटेड मॉडल कैरेंस क्लैविस उन लोगों के लिए है जो ज्यादा फीचर्स चाहते हैं. पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर और ऑटो फोल्डिंग सीट जैसी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं. दूसरी सीट एक बटन पर मुड़ जाती है, तीसरी पंक्ति तक पहुंचना आसान हो जाता है. कीमत 11.08 लाख से 20.71 लाख रुपये तक है.

सिट्रोएन एयरक्रॉस X – कम्फर्ट का नया मापदंड

सिट्रोएन एयरक्रॉस X अपनी सॉफ्ट और आरामदायक सीटिंग के लिए मशहूर है. फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन फीचर है और दूसरी सीटों को पीछे झुकाया जा सकता है. तीसरी सीट जरूरत न हो तो पूरी हटाई जा सकती है, जिससे बड़ा बूट स्पेस मिलता है. खराब सड़कों पर भी इसका सस्पेंशन अच्छा काम करता है. कीमत 11.57 लाख से 13.94 लाख रुपये तक.

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक – रफ एंड टफ का किंग

जिन्हें दमदार और मस्कुलर लुक पसंद है, उनके लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक बेस्ट है. ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे खराब रास्तों का राजा बनाती है. केबिन में ढेर सारा स्पेस है और ड्राइविंग पोजीशन कमांडिंग है. युवाओं में इसकी दीवानगी आज भी बरकरार है. कीमत 13 लाख से 17 लाख रुपये तक.