इडुक्की: शनिवार को केरल में लगातार भारी बारिश ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी. इडुक्की जिले में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ. इस घटना में करीब तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंस गए. कोट्टायम जिले में भी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. इडुक्की के वागामोन इलाके में एक भूस्खलन में प्रभाकरन नायर नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. उनका शव अभी तक नहीं मिला है. वहीं, आदूरमाला में एक व्यक्ति मलबे में फंसा हुआ बताया जा रहा है. कोच्चि-धनुष्कोडी नेशनल हाईवे पर माचीप्लावु के पास भूस्खलन होने से ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया.
वागामोन क्षेत्र में एक और घर पर भूस्खलन हुआ, जिसमें एक व्यक्ति फंस गया. रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है. पुल्लाकयार नदी उफान पर है, जिससे कोक्कयार लो लेवल क्रॉसिंग डूब गई. आसपास के छह से ज्यादा घर पानी में डूब गए. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया.
#WATCH | Keralam: Heavy rainfall triggers widespread damage in Idukki district. One person was killed after a landslide struck a house at Vagamon in the district. The deceased has been identified as Prabhakaran Nair, a native of Vaikom. His body has not yet been recovered.
A… pic.twitter.com/0TVGJSQjE8— ANI (@ANI) August 1, 2026Also Read
कोट्टायम जिले के पय्यनिथोत्तम, पूंजार इलाके में एक भूस्खलन में एक युवक जोसेफ की मौत हो गई. उसकी मां मलबे में दबी हुई है. बचाव दल उनकी तलाश में जुटा हुआ है. इस इलाके में दो लोग फंसने की आशंका है.
एरट्टुपेट्टा, कांजिराप्पल्ली, कूट्टिकल और एरुमेली इलाकों में भारी बारिश से बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई. कई घर पानी में डूब गए. ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हुआ. एरट्टुपेट्टा शहर में रातोंरात पानी का स्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते वाहन यातायात रोक दिया गया. नडक्कल और मुरीक्कोली इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया.
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण केरल के कई इलाकों में सड़कें बंद हो गई हैं. कट्टप्पना-वझवारा रोड, वांडीपेरियार और नेल्लिमाला रोड पर यातायात ठप है. नेशनल हाईवे 183 पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हुआ. प्रशासन ने छोटे बांधों के गेट खोल दिए हैं. बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं. प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. केरल के मध्य इलाकों में बारिश अभी भी जारी है. अधिकारी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहे हैं.