नई दिल्ली: के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. बता दें कि BJP की तमिलनाडु यूनिट के प्रमुख अन्नामलाई दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे.
पार्टी ने एक बयान में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री नितिन नबीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है." यहां देखें ट्वीट-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है. pic.twitter.com/7BnuyHe1Y3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
मंगलवार को के अन्नामलाई पार्टी प्रमुख नितिन नबीन से मिले. उन्होंने कहा कि वह अच्छे नोट पर सब खत्म करना चाहते हैं. इसके बाद अन्नामलाई ने अमित शाह और बीएल संतोष के साथ बैठक हुई. कहा जाता है कि बीएल संतोष वही व्यक्ति हैं जिन्होंने अन्नामलाई की प्रतिभा को पहचाना था. पर्दे के पीछे काफी देर तक बात हुई. फिर गुरुवार को तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख नैनार नागेंद्रन को दिल्ली बुलाया गया. बातचीत का एक और दौर शुरू हुआ. आज आखिरकार उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.
अन्नामलाई ने पत्र में लिखा, "मैंने इस सोच को बदलने की कोशिश की और अंदर और बाहर से कई रुकावटों और बाधाओं के बावजूद काफी हद तक सफल भी रहा." उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया.