menu-icon
India Daily

हाथी का तीन दिन पीछा करते रहा बाघ, जान बचाने के लिए दौड़ता रहा ‘गजराज’, थक कर हुई मौत, वीडियो आया सामने

Jim Corbett National Park Video: उत्तराखंड के पॉपुलर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया.  यह घटना तब हुई जब पार्क प्रशासन को सूचना मिली कि एक बाघ लगातार हाथी का पीछा कर रहा था, जिससे हाथी थककर गिर गया और उसकी मौत हो गई.

princy
Edited By: Princy Sharma
हाथी का तीन दिन पीछा करते रहा बाघ, जान बचाने के लिए दौड़ता रहा ‘गजराज’, थक कर हुई मौत, वीडियो आया सामने
Courtesy: Twitter

Jim Corbett National Park Video: उत्तराखंड के पॉपुलर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया.  यह घटना तब हुई जब पार्क प्रशासन को सूचना मिली कि एक बाघ लगातार हाथी का पीछा कर रहा था, जिससे हाथी थककर गिर गया और उसकी मौत हो गई.

Patrolling पर निकली टीम ने सुबह के समय यह शव देखा और तुरंत जानकारी प्रशासन को दी. इसके बाद पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला और डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की.

हाथी की थककर हुई मौत

पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि गश्त (Patrolling ) के दौरान पार्क कर्मचारियों ने देखा कि एक बाघ लगातार हाथी के पीछे भाग रहा था और उसे कुछ दिन से दौड़ा रहा था. स्टाफ ने बाघ का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. मिश्रा ने कहा, 'रातभर बाघ हाथी के पीछा कर रहा था, जिसके कारण हाथी थककर गिर गया और उसकी मौत हो गई.'

हाथी के शव का पोस्टमार्टम

हाथी की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है. इस घटना की गहन जांच जारी है और हाथी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. इसके सैंपल को लैब में भेजा जाएगा ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके. इस घटना में किसी प्रकार के अवैध शिकार का कोई संकेत नहीं मिला है और पोचिंग से जुड़ी कोई जानकारी भी नहीं मिली है.