menu-icon
India Daily

'ड्रामा आप लोगों ने शुरू...अमिताभ का मतलब पता है?', सदन में तमतमा गईं जया बच्चन

समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन और जगदीप धनखड़ एक बार फिर सदन में भिड़ गए. दरअसल सदन में पीठासीन सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही जया बच्चन का नाम लिया, वैसे ही माहौल गरमा गया. अपने नाम के आगे अमिताभ सुन कर बोलीं जया बच्चन, 'सर आपको अमिताभ का मतलब पता है'?

India Daily Live
'ड्रामा आप लोगों ने शुरू...अमिताभ का मतलब पता है?', सदन में तमतमा गईं जया बच्चन
Courtesy: Social Media

एक बार फिर राज्यसभा में फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल सदन में पीठासीन सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही जया बच्चन का नाम लिया, वैसे ही माहौल गरमा गया. समाजवादी पार्टी सांसद जया ने पूछा, 'आपको अमिताभ का मतलब पता है... इसके बाद जगदीप धनखड़ ने बात को संभालते हुए कहा कि मेरा मकसद कुछ गलत नहीं था. अमिताभ बच्चन का सम्मान तो पूरा देश करता है'. हालांकि यह पूरा मामला जब शांत हुआ तो जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के चेहरे पर मुस्कान थी


दरअसल बीते सोमवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन कहकर पुकारा, इस पर जया बच्चन गुस्सा हो गईं और फिर उन्होंने कहा, 'सर आपको अमिताभ का मतलब पता है, मुझे अपने पति पर गर्व है और उनके प्रोफेशन से, जिससे वह आते हैं, मुझे अपने नाम पर बहुत गर्व है, मुझे अपने पति के नाम और उनकी उपलब्धियों पर भी गर्व है'. अमिताभ का मतलब होता है. आभा जो मिट नहीं सकती है, ये ड्रामा आप लोगों ने अभी शुरू किया है, पहले यह नहीं था'.

 

'मैं ही नहीं अमिताभ बच्चन पर पूरे देश..'

इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'चुनाव आयोग में नॉमिनेशन फाइल करते समय जो नाम दिया जाता है. वहीं सदन में पुकारा जाता है. अगर किसी को अपना नाम बदलना हो तो उसकी प्रक्रिया अलग है. मैंने खुद उस प्रक्रिया के तहत अपना नाम 1989 में बदलाव था'. यह प्रक्रिया सदन के हर सदस्य के लिए उपलब्ध है. सभापति जगदीप धनखड़ ने इसके बाद अपनी फ्रांस यात्रा का एक वाक्य सदन के साथ साझा किया. उन्होंने कहा, 'माननीय सदस्य गण एक बार मैं फ्रांस गया था, वहां मुझे होटल में बताया गया कि हर ग्लोबल आइकन के फोटो हैं, मैं जब ये गैलरी देखने गया, तो पाया कि यहां अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी लगी हुई थी.
यह बात साल 2004 की है. मैं ही नहीं अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व हैं'

'यह ठीक नहीं है...'


हालांकि ये नोकझोंक यहीं नहीं थमी, सभापति जगदीप धनखड़ ने जब मनोहर लाल खट्टर का नाम पुकारा और उनकी पत्नी का नाम नहीं लिया, तो जया बच्चन ने इस पर आपत्ति जताई. जया बच्चन अपनी सीट से उठीं और मनोहर लाल खट्टर की ओर इशारा कर कहा कि 'इनके नाम के आगे उनकी पत्नी का नाम लगा दीजिए. मुझे इस पर आपत्ति है, यह ठीक नहीं है'.