नई दिल्ली: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें करीब 7 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए. यह विस्फोट इतना पावरफुल था कि आग की लपटें और घना धुआं आसमान में फैल गया. जो लोग हादसे के समय वहां मौजूद थे और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, इस विस्फोट में इमारत के तहस-नहस होने की पुष्टि हुई है.
खबरों के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें फरीदाबाद में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जब्त किए गए विस्फोटकों की जांच कर रही थीं. बता दें कि पुलिस ने करीब 360 किलोग्राम जब्त की थी, जिसकी जांच चल रही थी. जब्त किए गए कुछ कैमिकल्स को फोरेंसिक लैब भेज दिया गया, लेकिन ज्यादातर स्टेशन पर ही रह गए. पीड़ितों के शवों को श्रीनगर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष ले जाया गया.
A massive explosion was caught on CCTV near Nowgam, Srinagar, on Friday. Fire brigade, ambulances, and senior police rushed to the site.
Further details are awaited. pic.twitter.com/LWPpHm8HKk— IndiaWarMonitor (@IndiaWarMonitor) November 14, 2025Also Read
इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और इनकी हालत गंभीर है. बचाव दल अभी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं. मामले की जांच कर रहे लोगों ने बताया कि जहां पर विस्फोट हुआ उनके अंग 300 फीट तक बिखरे हुए मिले. इससे यह पता चलता है कि विस्फोट कितना भीषण है.
खबरों के अनुसार, विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल अमोनियम नाइट्रेट को सील किया जा रहा था जिसके दौरान गलती से उसमें आग लग गई. इसे लेकर एक और बात कही जा रही है कि विस्फोट किसी आतंकवादी हमले के कारण हुआ होगा. अधिकारियों का मानना है कि पुलिस थाने के अंदर खड़ी एक कार में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगा हो सकता है, जिससे विस्फोट हुआ. जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकवादी समूह पीएएफएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली है. हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि कर रहे हैं.
#WATCH | Srinagar, JK | Security personnel cordon off the area near the Nowgam Police Station where a blast occurred last night. pic.twitter.com/W4DddbFSLR
— ANI (@ANI) November 15, 2025
विस्फोट के बाद, सुरक्षा बल स्निफर डॉग्स के साथ इलाके की तलाशी लेने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया गया. श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू ने स्थानीय अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. जांच से पता चला कि विस्फोट में इस्तेमाल किए गए कैमिकल मूल रूप से फरीदाबाद के एक किराए के मकान से जब्त किए गए थे.