ISRO Moon Mission: ऐसे हुई थी मून मिशन की शुरूआत, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
ISRO Moon Mission: भारत आज एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है. 14 जुलाई को इसरो द्वारा लॉन्च चंद्रयान-3 आज शाम चांद की सतह पर लैंड करने के लिए तैयार. आइए जानते हैं भारत ने अपने मून मिशन की शुरुआत कब की थी और इस मिशन में अब तक क्या-क्या हुआ.

नई दिल्ली: भारत आज एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है. 14 जुलाई को इसरो द्वारा लॉन्च चंद्रयान-3 आज शाम चांद की सतह पर लैंड करने के लिए तैयार. इस मिशन की सफलता के बाद भारत एक नया इतिहास रचने वाला है. कई देश आज चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर भारत की ओर देख रहे हैं. आइए जानते हैं भारत ने अपने मून मिशन की शुरुआत कब की थी और इस मिशन में अब तक क्या-क्या हुआ.
2008 में लॉन्च हुआ था चंद्रयान-1
भारत की ओर से इसरो ने साल 2008 में मून मिशन की शुरुआत करते हुए चंद्रयान-1 को लॉन्च किया था. चंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था जिसने 312 दिनों तक चांद का चक्कर लगाया था. इस दौरान चांद पर पानी की मौजूदगी के सबूत मिले थे.
ये भी पढ़ें: History Of ISRO : एक नजर इसरो के सफर पर.... स्पेस फतह की कहानी पढ़कर गर्व करेंगे आप
2019 में लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2
चंद्रयान-2 के बाद इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था. चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी भेजे गए थे. इस दौरान चांद की सतह पर लैंड करने से पहले विक्रम लैंडर टकरा गया था जिसके बाद चंद्रयान-2 क्रैश हो गया था.
14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 लॉन्च
इसरो ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के बाद तय समय पर आज शाम इसे चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी है. चंद्रयान-2 की गलतियों से सीखते हुए चंद्रयान-3 में इसरो की तरफ से इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं. भारत के इस मिशन के कामयाब होने के बाद अंतरिक्ष विज्ञान में भारत एक नया रिकॉर्ड बनाएगा.
ये भी पढ़ें: भारत के चंद्रयान और रूस के LUNA-25 में क्या है अंतर, एक क्लिक में जानें सबकुछ