menu-icon
India Daily

भारत के चंद्रयान और रूस के LUNA-25 में क्या है अंतर, एक क्लिक में जानें सबकुछ

Chandrayaan-3 vs Luna-25: चांद की सतह पर अब से कुछ घंटों में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. भारत की तरह रूस ने भी चांद पर लूना-25 नामक मिशन भेजा था जो फेल हो गया. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था और 5 अगस्त को उसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. आइए जानते हैं चंद्रयान-3 और लूना-25 में क्या अंतर है.

auth-image
Edited By: Purushottam Kumar
भारत के चंद्रयान और रूस के LUNA-25 में क्या है अंतर, एक क्लिक में जानें सबकुछ

नई दिल्ली: चांद की सतह पर अब से कुछ घंटों में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. इस सफल लैंडिंग के बाद भारत एक नया इतिहास रच देगा. भारत की तरह रूस ने भी चांद पर लूना-25 नामक मिशन भेजा था. इस मिशन को 21 अगस्त को लैंड कराया जाना था लेकिन लैंडिंग से महज एक दिन पहले लूना-25 फेल हो गया. ऐसे में अब दुनिया भर की निगाहें चंद्रयान-3 पर है. आपको बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था और 5 अगस्त को उसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. आइए जानते हैं चंद्रयान-3 और लूना-25 में क्या अंतर है.

चंद्रयान-3 मिशन लूना 25 में अंतर
मिशन चंद्रयान-3 और लूना-25 में कई अंतर है. बात अगर हम दोनों के वजन की करें तो चंद्रयान-3 का वजन 3800 किलो है लेकिन लूना-25 का वजन सिर्फ और सिर्फ 1750 किलो था. हात अगर हम बजट की करें तो चंद्रयान-3 का बजट 615 करोड़ है. लूना-25 के बजट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी लागत 1,600 करोड़ रुपए बताई जा रही है. लूना-25 चांद की कक्षा में प्रवेश करने के लिए सीधा रास्ता चुना था. वहीं, चंद्रयान-3 का रास्ता ज्यादा घुमावदार है.

ये भी पढ़ें: History Of ISRO : एक नजर इसरो के सफर पर.... स्पेस फतह की कहानी पढ़कर फक्र करेंगे आप

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 
गौरतलब है कि भारत ने बीते 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के बाद तय समय पर आज यानी 23 अगस्त को इसे चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी है. आपको बता दें, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के महज 28 दिन बाद रूस ने लूना-25 को लॉन्च किया था जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था लेकिन लैंडिंग से एक दिन पहले यानी 20 अगस्त को लूना-25 क्रैश हो गया था.

ये भी पढ़ें: WATCH: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाया चंद्रयान-3, ISRO को दिया खास संदेश