menu-icon
India Daily

तेलंगाना में बड़ा हादसा; डिंडीपुल में वायुसेना का विमान क्रैश, दो पायलट की मौत

भारतीय वायु सेना की ओर से बताया गया है कि Air Force के दो पायलट की उस वक्त मौत हो गई, जब उनका पिलाटस ट्रेनी विमान तेलंगाना के डिंडीगुल में वायु सेना अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Naresh Chaudhary
तेलंगाना में बड़ा हादसा; डिंडीपुल में वायुसेना का विमान क्रैश, दो पायलट की मौत

हाइलाइट्स

  • विमान ने तेलंगाना के डिंडीगुल में वायु सेना अकादमी से भरी थी उड़ान
  • ट्रेनी विमान में एक ट्रेन और एक कैडेट सवार थे, दोनों की हो गई मौत

Indian Air Force Plane Crashes in Telangana: तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भारतीय वायुसेना का एक प्लेन क्रैश हो गया है. एएनआई के अनुसार हादसे में दो पायलट की मौत हो गई है. वायुसेना के अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय वायु सेना की ओर से बताया गया है कि Air Force के दो पायलट की उस वक्त मौत हो गई, जब उनका पिलाटस ट्रेनी विमान तेलंगाना के डिंडीगुल में वायु सेना अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलटों में एक ट्रेनर और एक कैडेट शामिल हैं.

सुबह भरी थी उड़ान

अधिकारियों ने बताया है कि एएफए हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान ने उड़ान भरी थी, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि हादसे में किसी भी सिविलियंस या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

इलाके में हो रहा सर्च ऑपरेशन

मेडक जिला एसपी रोहिणी ने बताया है कि यह डंडीगुल हवाई अड्डे का एक प्रशिक्षण विमान था, सूचना पर हवाई अड्डे के कर्मचारी और सर्च टीम मौके पर पहुंच गए हैं. एसपी ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है.