menu-icon
India Daily

हिमाचल: तेज रफ्तार और अचानक हवा में उछलकर खाई में गिरी कार, कैमरे में कैद हुआ मौत का तांडव

हिमाचल प्रदेश के ऊना राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. टायर फटने से आग लगी और दुर्घटना हुई है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
हिमाचल: तेज रफ्तार और अचानक हवा में उछलकर खाई में गिरी कार, कैमरे में कैद हुआ मौत का तांडव
Courtesy: @iNikhilsaini

ऊना: मौत के लिए कहा जात है कि ये कब किस रुप में आपके सामने आकर खड़ी हो जाए ये कोई नहीं जानता है. हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब एक तेज रफ्तार कार उछलकर खाई में जा गिरी. हादसा इतना खतरनाक था कि उसमें बैठे लोगों को बचने का एक मौका तक नहीं मिला. सबकुछ पलक झपकते ही खत्म हो गया. एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो भी समने आया है. सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि टायर फटने से आग लगी और दुर्घटना हुई.

गहरी खाई में गिरी कार

पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार के गहरी खाई में गिरने और आग लगने के बाद मंगलवार को एक दुखद दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना भरवैन-होशियारपुर सड़क पर हुई, जो तीखे मोड़ों और खड़ी ढलान के लिए जानी जाती है.

हादसे से पहले जोरदार धमाका

प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि कार में आग लगने से ठीक पहले एक जोरदार धमाका हुआ था, जो संभवतः टायर फटने के कारण हुआ था. इससे यह संदेह पैदा होता है कि टायर की खराबी के कारण ही मारुति स्विफ्ट के चलते समय यह दुर्घटना हुई होगी.

कार जलकर खाक

जब तक पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. एक शव वाहन के बाहर मिला, जबकि दूसरा शव जले हुए मलबे के अंदर से बरामद किया गया.

हादसे का वीडियो कैमरे में कैद

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक काली कार तेज गति से चलती हुई दिखाई दे रही है, फिर नियंत्रण खोकर निर्माणाधीन संरचना के पास से फिसलकर खाई में गिर जाती है.

कहां की है गाड़ी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है. गाड़ी का रजिस्टर नंबर PB-10-K-7531 है और यह पंजाब के लुधियाना में पंजीकृत है. एक प्रवक्ता ने बताया कि वाहन से बरामद आधार कार्ड में लुधियाना के ताजपुर रोड का पता दर्ज है, हालांकि मृतकों की पहचान की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि पीड़ित माता चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे और दुर्घटना के समय वे वापस लौट रहे थे.