menu-icon
India Daily

हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में कल लेंगे सीएम पद की शपथ, इंडिया ब्लॉक दिखाएगी ताकत

समारोह को बड़ा बनाने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब करीब एक लाख लोगों को रांची लाया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

Gyanendra Sharma
हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में कल लेंगे सीएम पद की शपथ, इंडिया ब्लॉक दिखाएगी ताकत
Courtesy: Social Media

हेमंत सोरने कल शाम रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथग्रहण कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा. जेएमएम नेता हेमंत सोरेन  चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे.  समारोह में इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसमें राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता शामिल होंगे.

समारोह को बड़ा बनाने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब करीब एक लाख लोगों को रांची लाया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंता रेड्डी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोरड कोंगल संगमा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे. 

अभी तक मंत्रियों की लिस्ट नहीं आई है. तय यह हुआ कि अकेले हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे. इसके बाद मंत्री पद पर फैसला लिया जाएगा. शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है.  मोरहाबादी मैदान को किले में तबदील कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है साथ ही अतिथियों के स्वागत -सत्कार के लिए तैयारी की जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह में वीवीआईपी के मूवमेंट को लेकर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. 

इंडिया गठबंधन की शानदार जीत

हेमंत सोरेन ने बुधवार को खुद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. झारखंड विधानसभा चुना में इंडिया गठबंधन की जीत हुई. इंडिया गठबंधन ने प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों को अपने नाम किया है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की.