menu-icon
India Daily

पसंद नहीं आई ब्वॉयफ्रेंड की ये हरकत, एयर इंडिया की पायलट ने मौत को लगाया गले

मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एयर इंडिया की पायलट ने अपने फ्लैट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. 25 वर्षीय सृष्टि तुली अंधेरी में अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने ऋष्टि का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने सृष्टि के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्ता किया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj

नॉनवेज खाने से रोका तो मौत को लगा लिया गले
खबरों के मुताबिक, सृष्टि का प्रेमी उन्हें नॉनवेज खाने से रोकता था, इस बात से नाराज होकर ऋष्टि ने आत्महत्या कर ली. इसके अलावा ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (27) पर सृष्टि को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप है. पुलिस इस घटना छानबीन में लग गई है.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
आदित्य दिल्ली का रहने वाला है जबकि सृष्टि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी. सृष्टि के परिजनों ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सृष्टि के एक रिश्तेदार का कहना है कि आदित्य उसके साथ गलत व्यवहार करता था.  एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि आदित्य ने ही  सृष्टि की हत्या की है और इसे आत्महत्या का नाम देने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है.

क्या बोली पुलिस
इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सृष्टि उत्पीड़न से परेशानी थी. 

ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात
पुलिस के मुताबिक आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन पास नहीं हो पाया. FIR के मुताबिक दोनों की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. उस वक्त सृष्टि दिल्ली में रहती थी और एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई आ गई थी. इसके बाद आदित्य भी वहां आ गया और दोनों साथ रहने लगे.