menu-icon
India Daily

देवेंद्र फडणवीस दमदार वापसी के साथ तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में PM मोदी और शाह भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र को आज उसका मुख्यमंत्री मिल गया. भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली. इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए. शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में हुआ, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
देवेंद्र फडणवीस दमदार वापसी के साथ तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में PM मोदी और शाह भी रहे मौजूद

Devendra Fadnavis Swearing In Ceremony: महाराष्ट्र को आज उसका मुख्यमंत्री मिल गया. भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली. इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए. शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में हुआ, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. प्रधानमंत्री मोदी समेत राजनीति, अर्थ जगत, बॉलीवुड और खेल जगत के तमाम दिग्गज देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे.

 

अजित पवार, एकनाथ शिंदे बने डिप्टी सीएम

देवेंद्र फडणवीस के अलावा अजित पवार  और एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

 

ये दिग्गज हुए शामिल

मुंबई के आजाद में हुए शपथ ग्रहण समारोह में  42000 लोगों के आने की व्यवस्था की गई थी. शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान एनडीए शासित तमाम राज्यों के सीएम, अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. नेने, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज शामि हुए.

अन्य मंत्री कब लेंगे शपथ

यह पूछे जाने पर कि पार्टी के अन्य मंत्री कब शपथ लेंगे? बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, 'इस बात की पूरी संभावना है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई जाएगी, ताकि प्रशासनिक व्यवधान से बचा जा सके.'

तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने हैं. इससे पहले वह 2014-19 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे. इसके बाद 2019 के चुनाव के बाद बीजेपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना का गठबंधन टूटने पर फडणवीस ने अजित पवार के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई और दोबारा सीएम बने, हालांकि अजित पवार एनसीपी के विधायकों का समर्थन साबित करने में नाकाम रहे और यह सरकार 72 घंटों में गिर गई. इसके बाद शिवसेना में दरार होने पर बीजेपी, अजित गुट की एनसीपी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने महायुति के तहत सरकार बनाई जिसमें फडणवीस डिप्टी सीएम बने.