menu-icon
India Daily

इजराइली दूतावास के पीछे विस्फोट, मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की टीम

नई दिल्ली में इजरायल एंबेसी के पीछे खाली प्लॉट में धामाके की जानकारी मिली है. दिल्ली पुलिस को चाणक्यपुरी इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के पीछे एक कथित विस्फोट के बारे में जानकारी मिली.

Gyanendra Sharma
इजराइली दूतावास के पीछे विस्फोट, मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की टीम

नई दिल्ली: नई दिल्ली में इजरायल एंबेसी के पीछे खाली प्लॉट में धामाके की जानकारी मिली है. दिल्ली पुलिस को चाणक्यपुरी इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के पीछे एक कथित विस्फोट के बारे में जानकारी मिली. मौके पर स्पेशल सेल की टीम पहुंच गई है. 

आज शाम करीब छह बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा को एक अज्ञात कॉलर ने अधिकारियों को कथित विस्फोट की सूचना दी. फोन करने वाले ने दावा किया कि इजराइली दूतावास के पीछे एक खाली प्लॉट पर विस्फोट हुआ है. इस धमाके को लेकर कॉल किसने किया, क्यों किया इसकी जांच की जा रही है.  इसके बाद पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंची. स्थान पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. 

इजरायली दूतावास ने पुष्टि की है कि शाम 5:10 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा दल अभी जांच में जुटे हैं.