Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली के कनॉट प्लेस की ऊंची इमारत गोपालदास भवन में 11वीं मंजिल पर गुरुवार को आग लग गई. दिल्ली दमकल विभाग को उस वक्त सूचना दी गई, जब इमारत से भीषण धुआं निकलता दिखाई दिया. सूचना पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंती है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली फायर ब्रिगेड विभाग ने घटनास्थल पर 15 दमकल गाड़ियां भेजीं. बताया गया है कि अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग पर काबू पा रहे हैं. राहत कर्मियों का लक्ष्य है कि आग को बढ़ने से किसी तरह रोका जाए.
#WATCH | Fire incident in Gopaldas building located on Delhi's Barakhamba road; Fire tenders rushed to the spot
Details awaited. pic.twitter.com/DtaoojyOxU— ANI (@ANI) December 21, 2023Also Read
हादसे की जानकारी के तत्काल बाद ही पूरी इमार को खाली कराया गया है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. राहतकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. साथ ही बताया गया है कि अधिकारियों और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है.