menu-icon
India Daily

Delhi Crime News: 'क्लासमेट्स ने खराब कर दी जिंदगी', 8वीं के स्टूडेंट को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी छड़ी, आंत डैमेज

Delhi Crime News: दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक स्कूल के छात्र की उसके क्लासमेट्स ने पिटाई कर दी. पिटाई से जब क्लासमेट्स का मन नहीं भरा तो छात्र के प्राइवेट पार्ट में छड़ी डाल दी. घटना में छात्र की आंतें क्षतिग्रस्त हो गई. मामला 1 महीने पुराना बताया जा रहा है. पीड़ित छात्र को 1 महीने की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

India Daily Live
Delhi Crime News: 'क्लासमेट्स ने खराब कर दी जिंदगी', 8वीं के स्टूडेंट को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी छड़ी, आंत डैमेज

Delhi Crime News: दिल्ली में एक छात्र के साथ 'हैवानियत' का मामला सामने आया है. आरोपी छात्र के क्लासमेट्स हैं. मामला 1 महीने पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल, पीड़ित छात्र को 1 महीने की इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. छात्र की मां ने स्कूल मैनेजमेंट और पुलिस से न्याय की मांग करते हुए दोषी छात्रों को सजा देने की मांग की है. साथ ही मामले की सीबीआई जांच कराने की भी अपील की है. छात्र की मां के मुताबिक, उनके बेटे की आंतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. तीन महीने बाद डॉक्टरों ने एक बार फिर से सर्जरी की बात कही है.

छात्र की मां के मुताबिक, मामला 18 मार्च का है. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा एक दिन अचानक स्कूल से आया और पेट दर्द की बात कही. इसके बाद छात्र की मां उसे लेकर अस्पताल ले गई. यहां छात्र का इलाज चला. इलाज के बाद जब अस्पताल से छुट्टी मिलने लगी तो पीड़ित छात्र ने अपनी मां को पूरे घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया.

कपड़े उतार कर क्लासमेट्स ने छात्र को पीटा

पीड़ित छात्र की मां ने कहा कि क्लासमेट्स ने मिलकर मेरे बेटे के कपड़े उतारकर उसे छड़ी से मारा. इसके बाद पिटाई में यूज की गई छड़ी को उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया. इससे मेरे बेटे की आंतें क्षतिग्रस्त हो गईं. छात्र की मां ने बेटे की ओर से मिली जानकारी के बाद पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है.

उधर, शिकायत के बाद पुलिस ने बताया कि दिल्ली के एक स्कूल में एक छात्र को उसके सहपाठियों ने पीटा और उसका यौन उत्पीड़न किया. छात्र की मां के मुताबिक, उनका बेटा 8वीं क्लास में पढ़ाई करता है. करीब 1 महीने के इलाज के बाद वो घर लौटा है.

दर्दनाक घटना को याद करते हुए छात्र ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी है. जानकारी के बाद छात्र की मां ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद उनके बेटे ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद वो उसे अस्पताल ले गई. छात्र ने अपनी मां को बताया कि किसी बहाने से क्लासमेट्स उसे क्लास से दूर ले गए और उसकी पिटाई की. 

घटना के बारे में बताने पर और पिटाई की दी धमकी

छात्र की मां के मुताबिक, क्लासमेट्स ने मेरे बेटे की पिटाई के बाद उसे इस बारे में किसी को जानकारी देने पर और पिटाई की धमकी दी. इसके बाद मेरा बेटा करीब 10 दिनों तक चुप रहा, लेकिन जब उसे पेट में भयानक दर्द होने लगा तो उसने पूरी जानकारी दी. पुलिस से न्याय की मांग करते हुए छात्र की मां ने कहा कि अभी भी मेरा बेटा रातभर डर के कारण जागता रहता है. डॉक्टरों ने कहा है कि छात्र को 3 महीने बाद एक और सर्जरी की जरूरत होगी, क्योंकि उसके कई आंतरिक अंग क्षतिग्रस्त हो गए हैं.