menu-icon
India Daily

छात्र ने अपने ही स्कूल को बम से उड़ाने की भेजी धमकी, कहा- 'पाकिस्तानी जनरल हूं', अब दिल्ली पुलिस ने सिखाया पाठ

Delhi News: दिल्ली के एक छात्र का स्कूल जाने का मन नहीं था तो उसने अपने स्कूल प्रशासन को एक ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दे डाली. ईमेल प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि स्कूल में पढ़ने वाला एक 14 वर्षीय छात्र ने ही ईमेल भेजा है.

India Daily Live
छात्र ने अपने ही स्कूल को बम से उड़ाने की भेजी धमकी, कहा- 'पाकिस्तानी जनरल हूं', अब दिल्ली पुलिस ने सिखाया पाठ
Courtesy: Social Media

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित अपने स्कूल में बम की धमकी भेजने के आरोप में 14 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है.  छात्र का स्कूल जाने का मन नहीं था तो उसने अपने स्कूल को ही बम से उड़ाने की धमकी दे दी.

शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर जब स्कूल प्रशासन को बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ तो हड़कंप मच गया. ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इनफॉर्म किया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर पूरे स्कूल की बम और डॉग स्क्वायड से जांच की.

खुद को बताया पाकिस्तानी जनरल 

पुलिस ने बताया कि बम की धमकी वाले भेजे गए ईमेल में यह भी कहा गया है कि दक्षिणी दिल्ली के दो और निजी स्कूलों में भी बम लगाया गया है. ईमेल में यह बात भी बताई गई कि इस ईमेल भेजने वाले पाकिस्तानी जनरल है.

दिल्ली पुलिस ने  शनिवार को 14 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया. जांच में पता चला कि उसने अपने एक रिश्तेदार के ईमेल अकाउंट से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा है.

"स्कूल जाने का नहीं था मन इसीलिए भेजा ईमेल"

अपने स्कूल के अलावा छात्र ने जिन दो अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी उन स्कूलों की भी जांच की गई है. तीनों स्कूलों की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

जब पुलिस ने छात्र से सवाल किया तो उसने बताया कि अगले दिन उसका स्कूल जाने का मन नहीं था तो इसलिए उसने स्कूल प्रशासन को बॉम्ब की धमकी वाला ईमेल भेजा.