menu-icon
India Daily

Watch: चेन्नई में लैडिंग का खौफनाक Video आया सामने, थोड़ी सी चूक और हो जाती 'यमराज' से सीधी मुलाकात

Cyclone Fengal Flight Landing Video Chennai: शनिवार को चक्रवात फेंगल के आने के दौरान तेज हवाओं के कारण एक विमान चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरने में विफल रहा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Gyanendra Tiwari
Watch: चेन्नई में लैडिंग का खौफनाक Video आया सामने, थोड़ी सी चूक और हो जाती 'यमराज' से सीधी मुलाकात
Courtesy: Social Media

Cyclone Fengal Flight Landing Video Chennai: चक्रवात फेंगल ने दक्षिण भारत में तबाही मचा रखी है. तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है. इसी बीच चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट की लैंडिग तेज हवाओं की वजह से विफल रही. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से प्लेन में बैठे लोगों की जिंदगी बाल-बाल बची. तेज हवाओं और बारिश के चलते लैंडिंग संभव नहीं हो पाई. 

IMD ने कहा कि चक्रवात फेंगल रविवार सुबह तड़के उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर गया और अगले कुछ घंटों में कमजोर होकर गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होकर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

Video में देखें मरते-मरते कैसे बचें सैकड़ों लोग

भारी बारिश तेज हवाओं के चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. एयरपोर्ट प्राधिकारण ने पैसेंजर्स को सूचित किया है कि अधिक जानकारी के लिए अपने एयरालइन से संपर्क करें.  उड़ाने प्रभावित होने के वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार उड़ानों के कैंसिल होने से लगभग 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखिए किस तरह से इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर लैंडिंग की कोशिश करती है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती. जैसे ही फ्लाइट के पहिए रनवे से टकराते हैं फ्लाइट कुछ दूर ऊपर जा उड़ती है. इसके बाद पायलट ने समझदारी दिखाते हुए फ्लाइट को हवा में उड़ाना ही बेहतर समझ. अगर थोड़ी सी चूक होती तो सैकड़ों यात्रियों की जान आफत में आ जाती. 

चक्रवात के बीच इंडियन आर्मी ने पुडुचेरी से 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया. बचाव अभिया कई समुद्र तट जैसे मरीना और इलियट बीच पर तेज लहरों  का प्रकोप जारी है.IMD ने कहा कि पुडुचेरी में आज बहुत भारी बारिश होगी, उसके बाद सोमवार को मध्यम बारिश होगी.