Chittorgarh: कोटा जिले के चित्तौड़गढ़-बारां हाईवे पर स्थित नयागांव टोल नाके पर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की. टीम ने एक तस्करी के वाहन को रोका, लेकिन तस्करों ने भागने के लिए जानबूझकर अपने वाहन से नारकोटिक्स टीम के वाहन को टक्कर मार दी. साथ ही, एक यात्री वाहन को भी टक्कर मारी, जिससे हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन से 911 किलो से ज्यादा डोडा चूरा बरामद हुआ.
इस मामले को लेकर नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के मनासा क्षेत्र से बीकानेर की ओर डोडा चूरा तस्करी की जा रही है. सूचना के बाद सीबीएन जावरा सेल की टीम ने 36 घंटे तक संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी. जैसे ही तस्करी के वाहन की पहचान हुई, टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने भागने की कोशिश की. उन्होंने सीबीएन के वाहन से टक्कर मारी और भागने की कोशिश की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने तस्करों के प्रयास को विफल कर दिया.
मध्यप्रदेश की सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर कोटा (राजस्थान) में हमला। डोडा तस्करों ने टीम की गाड़ी में टक्कर मारी। फिल्मी स्टाइल में भागने का प्रयास किया। 2 तस्कर पकड़े गए। 911 KG डोडा मिला। pic.twitter.com/bcmhDKByIW
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 1, 2024Also Read
तस्करों के वाहन की तलाशीली गई, तो उसमें 45 बोरी डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसका वजन 911.540 किलोग्राम था. नारकोटिक्स विभाग ने तस्करों का वाहन जब्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी, जिसमें विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की और तस्करी की कोशिशों को नाकाम कर दिया.