नई दिल्ली: 20 शिखर सम्मेलन पर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. समिट में जारी किए गए दिल्ली घोषणापत्र को उन्होंने कूटनीतिक जीत बताया है. इस शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत के जी20 शेरपा की जमकर सराहना की है.
'मुझे उम्मीद है कांग्रेस के दूसरे नेताओं को भी दिखेगी अच्छाई'
शशि थरूर के इस बयान के बाद बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि "यह अच्छी बात है.शशि थरूर पूर्व राजनयिक रहे हैं. जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने सम्मानजनक स्थिति हासिल की है और जी20 पर आम सहमति बनी है और जिस तरह से अफ्रीकी संघ को G20 में सीट मिली है. यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत है. अगर शशि थरूर को इसमें कुछ अच्छा दिख रहा है तो यह अच्छी बात है. मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के बाकी नेता जिनमें विदेश यात्रा पर गए नेता भी शामिल हैं. इसमें कुछ अच्छा देखेंगे"
#WATCH | BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "It is good. He (Shashi Tharoor) is a former diplomat. The manner in which India has gained a respectable position under the leadership of PM Modi, the manner in which a consensus (on G20 New Delhi Leaders' Declaration) has been received,… https://t.co/ql9jCkK8Fi pic.twitter.com/yA99pLJd2Z
— ANI (@ANI) September 11, 2023
जी-20 शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से घोषणापत्र को स्वीकार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जी-20 शिखर सम्मेलन में सर्वसम्मति से घोषणापत्र को स्वीकार किए जाने पर अमिताभ कांत की तारीफ की. शशि थरूर ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए सर्वसम्मति से घोषणापत्र स्वीकार किए जाने के बाद भारत ने एक बड़ी जीत हासिल की है यह देश के लिए गर्व की बात है. नई दिल्ली घोषणा पत्र देश के लिए एक उपलब्धि है क्योंकि सम्मेलन से पहले किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी.