menu-icon
India Daily

स्पा के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छापेमारी के दौरान विदेशी महिला ने CID अधिकारियों पर फेंके जूते, मारी लात

अहमदाबाद में स्पा के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. जब सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने स्पा पर छापा मारा और अंदर घुसने की कोशिश की तो वहां काम करने वाली विदेशी महिला ने अधिकारी को लात मारने की कोशिश की, यही नहीं उसने अधिकारी पर जूते भी फेंके.

India Daily Live
स्पा के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छापेमारी के दौरान विदेशी महिला ने CID अधिकारियों पर फेंके जूते, मारी लात
Courtesy: social media

Ahmedabad News: अहमदाबाद में स्पा के नाम पर चल रहे जिस्मफरोशी के ठिकानों पर सीआईडी की क्राइम ब्रांच की छापेमारी जारी है. रविवार को सीआईडी के अधिकारियों ने ऐसे  ही एक स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया. जैसे ही सीआईडी के अधिकारी स्पा में घुसे वहां मौजूद एक महिला ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी. अधिकारियों ने कुछ विदेशी महिलाओं का पासपोर्ट चेक किया जो स्पा सेंटर में काम कर रही थीं और स्पा की आड़ में एक अवैध सैक्स रैकेट चला रही थीं.

विदेशी महिला ने अधिकारी को मारी लात, फेंके जूते

जैसे ही अधिकारी स्पा सेंटर में घुसे एक किर्गिज महिला ने उनमें से एक अधिकारी को लात से मारने की कोशिश की. यही नहीं उसने अधिकारी पर जूते भी फेंके. दरअसल, दो दिन पहले पुलिस ने अहमदाबाद में अलग-अलग स्पा में छापेमारी के दौरान एक विदेशी महिला के पकड़ा था. यह महिला अहमदाबाद के हिमालय मॉल के पास शैली इन होटल में ठहरी हुई थी.

चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जब अधिकारियों ने इस विदेशी महिला का पासपोर्ट वेरिफाई करने की कोशिश की तो वह नाराज हो गई. शराब के नशे में धुत महिला ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता की. पुलिस अधिकारियों को किर्गिज लड़कियों के बीच चार घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बाद में पुलिस ने दो लड़कियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें वस्त्रपुर पुलिस स्टेशन ले गई.

पुलिस ने दर्ज किया केस

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद सीआईडी क्राइम ने वस्त्रपुर थाने में सीआईडी क्राइम अधिकारियों की जांच में बाध डालने और पुलिस पर हमला करने के लिए मामला दर्ज कराया है.