फिल्म 'नायक' में एक दिन के मुख्यमंत्री की कहानी तो सबने देखी है, लेकिन मुंबई में असल जिंदगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. देश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार पराग शाह सड़कों पर फटेहाल कपड़ों में भीख मांगते और झाड़ू लगाते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घाटकोपर से विधायक पराग शाह के पास 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. उन्होंने अपने गुरु के आदेश का पालन करते हुए आत्मिक ज्ञान और जमीनी हकीकत को समझने के लिए यह प्रयोग किया. उन्होंने साधारण कपड़े पहनकर अपना रूप बदला और दिनभर भिखारी बनकर अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में घूमते रहे.
घाटकोपर चे कोट्याधीश आमदार पराग शहा जेव्हा वेषांतर करून घाटकोपर च्या रस्त्यावर भिकारी बनून फिरतात…!!!
— Siyadivinelybeautyful 🇮🇳 (@Siya83377032) September 13, 2026
आपल्या गुरूने दिलेली आज्ञा पाळून पाच हजार कोटी चे मालक असलेले आमदार पराग शहा यांनी एक दिवस त्यांच्या मतदार संघ घाटकोपर पूर्व मध्ये भिकारी बनून दिवस काढला..!!
तेव्हा काय घडले पहा pic.twitter.com/eEXw9I1joo
भीड़भाड़ वाले घाटकोपर में दिन बिताने के दौरान उन्हें आम जनता के कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ा. कुछ लोगों ने दया दिखाकर मदद की, तो कईयों ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. भेष बदलने के कारण पूरे दिन सड़कों पर कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया, जिससे उन्हें आम नागरिकों के दैनिक संघर्ष का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ.
करोड़ों के मालिक होने के बावजूद गुरु की सीख पर सड़कों पर उतरने के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है. विधायक पराग शाह अब अपनी सामान्य भूमिका में लौट आए हैं, लेकिन इस एक दिन के प्रयोग ने उन्हें जीवन का एक ऐसा सीख दिया है जो वे और उनके मतदाता कभी नहीं भूलेंगे.