menu-icon
India Daily

'AIMIM आतंकवादी संगठन है, लादेन और ओवैसी में कोई अंतर नहीं...', महाराष्ट्र में गरजे नितेश राणे

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने AIMIM को एक आतंकवादी संगठन बताया है. साथ ही कहा है कि ओवैसी और ओबामा में कोई फर्क नहीं है. चलिए जानते हैं कि नितेश ने अपने बयान में और क्या-क्या कहा है.

Shilpa Shrivastava
'AIMIM आतंकवादी संगठन है, लादेन और ओवैसी में कोई अंतर नहीं...', महाराष्ट्र में गरजे नितेश राणे
Courtesy: AI

महाराष्ट्र:  BJP के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पर आतंकवादी संगठन होने का आरोप लगाया है. नितेश की यह टिप्पणी तब सामने आई है, जब AIMIM पार्षद के ऊपर निदा खान को पनाह देने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि निदा खान पर टीसीएस धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. 

नितेश राण ने कहा, "AIMIM एक आतंकवादी संगठन है. ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में रत्ती भर भी फर्क नहीं है. जो काम ओसामा बिन लादेन अल-कायदा के जरिए करता था, ठीक वही काम अब असदुद्दीन ओवैसी AIMIM के जरिए कर रहा है... चुने जाने के बाद आखिर इन्होंने कौन सा बड़ा काम किया है? इनके घोषणापत्र में सिर्फ एक ही एजेंडा है कि वे जिहाद करेंगे... जिस तरह हमने PFI पर प्रतिबंध लगाया, उसी तरह AIMIM पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए. यहां देखें वीडियो-

नितेश राणे ने AIMIM पर उठाया सवाल:

नितेश राणे ने AIMIM पर सवाल उठाते हुए पूछा उन इलाकों के लिए इस पार्टी ने क्या किया है, जिनका वो प्रतिनिधित्व करती है. नितेश का दावा है कि AIMIM ने आम जनता के लिए कुछ भी नहीं किया है. उनका मकसद केवल जिहाद है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि इस पार्टी पर बैन लगा दिया जाना चाहिए. यह ठीक वैसा ही है जैसे PFI यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के साथ हुआ था. 

AIMIM पार्षद मतीन मजीद पटेल पर लगा निदा खान को छिपाने का आरोप:

बता दें कि AIMIM पार्षद मतीन मजीद पटेल पर निदा खान को छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है. इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने कहा है कि यह तो साफ है कि निदा खान को छिपाने में AIMIM पार्षद की कोई न कोई भूमिका जरूर थी. साथ ही कहा है कि हर पहलू की जांच की जाएगी. यह देखा जाए तो कि क्या मतीन धर्मांतरण रैकेट में शामिल थे? क्या उन्होंने कोई मदद मुहैया कराई थी? सब कुछ सामने आ जाएगा."