menu-icon
India Daily

Ayodhya Ke Ram: गर्भगृह में ऐसी होगी रघुनंदन की प्रतिमा, India Daily Live पर देखें पहली तस्वीर  

Ayodhya Ke Ram: श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान है और माथे पर तिलक है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम का अलौकिक चेहरा सामने आया है. 

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
Ayodhya Ke Ram: गर्भगृह में ऐसी होगी रघुनंदन की प्रतिमा, India Daily Live पर देखें पहली तस्वीर  

हाइलाइट्स

  • अयोध्या के राम 
  • रामलला की प्रतिमा 

Ayodhya Ke Ram: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम का अलौकिक चेहरा सामने आया है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले रामलला की तस्वीर गर्भगृह में विराजमान होने से पहले की है. तस्वीर में प्रभु श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान है और माथे पर तिलक है. 

अरुण योगीराज ने बनाई मूर्ति

इससे पहले राम मंदिर में अगले हफ्ते होने वाले शमारोह से पहले गुरुवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की नई मूर्ति रखी गई. मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इस मूर्ति को तैयार किया है. 

आम लोग कर सकेंगे दर्शन 

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उडुपी पेजावर मठ के ट्रस्टी विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने कहा है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से उद्घाटन के दिन केवल आमंत्रित अतिथियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद अगले दिन से आम लोग रामलला के दर्श कर सकेंग.