प्राण प्रतिष्ठा से पहले 6 डाक टिकट जारी, हनुमान, गणेश, जटायु-केवटराज और मां शबरी से है सीधा कनेक्शन


Sagar Bhardwaj
19 Jan 2024

राम मंदिर को लेकर स्मारक डाक टिकट जारी

    पीएम मोदी ने 18 जनवरी, 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ा स्मारक डाक टिकट जारी किया.

बुकलेट भी किया जारी

    इस दौरान उन्होंने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की बुकलेट भी जारी की.

कुल 6 टिकट किए जारी

    पीएम मोदी ने कुल 6 डाक टिकट जारी किए. इनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी की फोटो हैं.

टिकटों की डिजाइन में क्या है खास

    इन टिकटों के डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के अंदर और आस-पास की मूर्तियों को दिखाया गया है.

टिकटों में पंचतत्व भी शामिल

    डाक टिकटों में पंचतत्व (पांच तत्व) यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल भी हैं जिन्हें 'पंचभूत' के रूप में जाना जाता है.

डाक टिकटों की किताब भी जारी

    डाक टिकटों की किताब में विभिन्न समाज पर भगवान राम की अंतरराष्ट्रीय अपील को दिखाने का प्रयास है.

बुकलेट में 20 देशों के डाक टिकट

    48 पन्नों की इस बुकलेट में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा और कंबोडिया समेत 20 देशों के डाक टिकट हैं, कुछ डाक टिकट US के भी हैं.

More Stories