उत्तराखंड के नैनीताल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से भीमताल झील में छलांग लगा दी. इस घटना के दौरान भीमताल थाना प्रभारी श्री विमल मिश्रा ने अपनी सतर्कता और साहस से युवती की जान बचाई.
झील में लगाई छलांग, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी
जानकारी के अनुसार, युवती अपने पिता से नाराज होकर आत्महत्या करने की नीयत से भीमताल झील में कूद गई. ठीक उसी समय भीमताल थाना प्रभारी श्री विमल मिश्रा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग करने वहां से गुजरे तभी उनकी नजर झील में डूबती युवती पर पड़ी. विमल ने बिना देरी किए डूबती हुई युवती की तरफ मोटी रस्सी फेंकी. युवती ने समय रहते रस्सी को पकड़ लिया. इसके बाद विमल मिश्रा और उनके साथी सिपाही ने युवती को झील से बाहर खींच लिया और इस तरह से युवती की जान बच गई.
पिता के डांटने से नाराज 1 युवती ने #आत्महत्या करने भीमताल झील में लगाई छलांग, वाहनों की चेकिंग करने रास्ते से गुजर रहे #भीमताल थाना प्रभारी श्री विमल मिश्रा जी बने देवदूत। डूबती युवती को झील से बाहर निकालते परिजन को किया सुपुर्द। @ukcmo @CdoNainital @DmNainital @nainitalpolice_ pic.twitter.com/ufQQH393rU
— Khem Raj Verma#भीमताल (@khemraj_ra) January 17, 2025Also Read
देवदूत बने थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ झील में उतरकर युवती को बाहर निकाला. मिश्रा ने तुरंत युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया और उन्हें स्थिति को संभालने की सलाह दी.
मनोवैज्ञानिक सहयोग की जरूरत
युवती के परिवार ने बताया कि पिता की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हालात में परिजनों को ध्यान देना चाहिए और मनोवैज्ञानिक सहयोग की जरूरत पड़ सकती है.
थाना प्रभारी की हो रही है सराहना
विमल मिश्रा की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं. वह न केवल युवती की जान बचाने में सफल रहे बल्कि एक परिवार को बिखरने से बचाया.