menu-icon
India Daily

'AAP-BJP सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं', विनेश फोगाट ने बोला हमला

हरियाणा विधानसभा की सदस्य और पूर्व पहलवान फोगाट ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि जाट समाज के लिए ओबीसी आरक्षण सबसे पहले दिल्ली में शीला दीक्षित जी की कांग्रेस सरकार ने लागू किया था. आप और भाजपा एक दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश कर रही है. इनकी कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा है.

Gyanendra Sharma
'AAP-BJP सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं', विनेश फोगाट ने बोला हमला
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा): कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने जाट समुदाय के लिए अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दावा किया कि ये दोनों दल दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और लोगों के बीच में भ्रम फैलाते हैं.

हरियाणा विधानसभा की सदस्य और पूर्व पहलवान फोगाट ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि जाट समाज के लिए ओबीसी आरक्षण सबसे पहले दिल्ली में शीला दीक्षित जी की कांग्रेस सरकार ने लागू किया था. आप और भाजपा एक दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश कर रही है. इनकी कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा है.

विनेश फोगाट दावा किया कि जब मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आई थी, तब अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार कर लिया था, जिससे साफ पता चलता है कि ये न किसान हितैषी हैं, न जाट हितैषी हैं और न दलितों और पिछड़ों के हितैषी हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि आप और भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और लोगों के बीच में भ्रम फैलाते हैं. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है. मतगणना आठ फरवरी को होगी.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)