menu-icon
India Daily

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मिली बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस; तलाश जारी

Ahemdabad Airport Bomb Threat: क्राइम ब्रांच को मंगलवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला. तलाशी जारी है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

Shilpa Shrivastava
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मिली बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस; तलाश जारी

Ahemdabad Airport Bomb Threat: बम की धमकियां मिलनी काफी तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन कोई न कोई ऐसा मामला सामने आ ही जाता है. आज भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें अहमदाबाद एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है. पुलिस इस मामले में तलाशी ले रही है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया, "क्राइम ब्रांच को अहमदाबाद एयरपोर्ट को लेकर एक बम की धमकी वाला ईमेल मिला है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं."

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिछले हफ्ते गुजरात के सीएम ऑफिस और गांधीनगर स्थित राज्य सचिवालय को बम की धमकी मिली थी. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी. हालांकि, परिसर की तलाशी के बाद यह एक झूठा ईमेल निकला.

वहीं, पुलिस उपाधीक्षक दिव्यप्रकाश गोहिल ने बताया कि राज्य सरकार के एक अधिकारी को 17 जुलाई को एक ईमेल मिला. इसे भेजने वाले ने ईमेल के जरिए राज्य की राजधानी स्थित सीएमओ और सचिवालय परिसर को उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस ने बताया था कि गांधीनगर पुलिस, मुख्यमंत्री सिक्योरिटी ब्रांच, बम निरोधक दस्ते और अन्य एजेंसियों की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली."

झूठ निकली थी बम की धमकी: 

अधिकारी ने कहा कि यह धमकी झूठी थी. तलाशी में कुछ भी संदिग्झ नहीं मिला है. कुछ स्कूलों, निचली अदालतों और गुजरात हाई कोर्ट को हाल ही में ऐसी ही बम की धमकियां मिली थीं लेकिन ये ईमेल झूठा निकला.