menu-icon
India Daily

Aaj Ka Mausam: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई जगह आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Update: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

Shilpa Shrivastava
Aaj Ka Mausam: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई जगह आंधी-तूफान की चेतावनी
Courtesy: AI Generated

Weather Update: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सावधान किया गया है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी गुजरात से झारखंड तक एक ट्रफ बनी हुई है. इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक निम्न दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है. इन मौसम प्रणालियों का असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है.

17 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवा और आंधी चल सकती है. पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट है. तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी हो सकती है. वाहन चालकों को सावधानी से सफर करने की सलाह दी जाती है.

यूपी में कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़, अमरोहा, हाथरस, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जगह मौसम खराब रह सकता है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा:

बिहार के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है. मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में मौसम खराब रह सकता है.

इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड और पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट:

  • झारखंड के देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में भारी बारिश की संभावना है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

  • उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

  • हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में भी मौसम बिगड़ेगा:

  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवार, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट है. तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

  • पंजाब में 5 और 6 सितंबर को कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में मौसम बदल सकता है.

  • राजस्थान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. जयपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.