Weather Update: देश में उमस और गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक नया और बड़ा अलर्ट जारी किया है. आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा. बिहार और यूपी के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों के लिए भी खास अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम भारत में गुजरात और महाराष्ट्र में फिर भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु में जोरदार बारिश की चेतावनी है.
मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और आंधी का खतरा है. किसानों और मछुआरों को भी सावधान रहने को कहा गया है.
दिल्ली में मध्यम बारिश का अलर्ट है. 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, यूपी की बात करें तो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, बहराइच, आजमगढ़, गोंडा, बलिया, अंबेडकरनगर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, खेरी, प्रतापगढ़, सीतापुर, बुलंदशहर आदि जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पटना, लखीसराय, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल आदि में मध्यम से भारी बारिश होगी. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलेगी. पटना में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा.
झारखंड की बात करें तो पलामू, रांची, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा, देवघर, लातेहार, सरायकेला, रामगढ़, गोड्डा, जामताड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलेगी. रांची में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा.
नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश-आंधी की चेतावनी है. 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलेगी. देहरादून में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो चंबा, कांगड़ा, ऊना, शिमला, कुल्लू, बिलासपुर, किन्नौर में हल्की बारिश-आंधी का अलर्ट है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. मनाली में अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा.
पंजाब और राजस्थान में मौसम:
पंजाब की बात करें तो होशियारपुर, पठानकोट, रूपनगर, सास नगर, नवांशहर, भटिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी. वहीं, राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, उदयपुर, जैसलमेर, अनूपगढ़, अलवर, करौली, जोधपुर में उमस वाली गर्मी का अलर्ट है. जयपुर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा.