menu-icon
India Daily

नए साल पर रामलला को 56 भोग का प्रसाद, जानें इस पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ विधान?

नए साल 2024 के पहले दिन पवित्र नगरी अयोध्या में रामलला को 56 भोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा. नए साल के अवसर पर भगवान को 56 भोग प्रसाद चढ़ाने की पुरानी परंपरा है. ऐसे में  इस बार भी 56 भोग प्रसाद रामलला को चढ़ाया जाएगा.

Avinash Kumar Singh
नए साल पर रामलला को 56 भोग का प्रसाद, जानें इस पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ विधान?

हाइलाइट्स

  • नए साल पर रामलला को लगाया जाएगा 56 भोग का प्रसाद
  • रामलला प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर

नई दिल्ली: नए साल 2024 के पहले दिन पवित्र नगरी अयोध्या में रामलला को 56 भोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा. नए साल के अवसर पर भगवान को 56 भोग प्रसाद चढ़ाने की पुरानी परंपरा है. ऐसे में  इस बार भी 56 भोग प्रसाद रामलला को चढ़ाया जाएगा. इस भोग में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां शामिल होती हैं. 56 भोग प्रसाद का ऑर्डर लखनऊ की मशहूर दुकान मधुरिमा से किया गया है. 

भगवान रामलला के लिए 56 प्रकार का भोग प्रसाद 

प्रसाद लेकर आए मधुरिमा स्वीट्स के मालिक ने कहा कि हमारा संकल्प था कि जब रामलला का मंदिर बनेगा तो हम 56 प्रकार का प्रसाद चढ़ाएंगे. हम यह काम 4 साल से कर रहे हैं. 22 जनवरी को रामलला के लिए 56 प्रकार का भोग प्रसाद फिर से लाया जाएगा. 

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है. 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन किया जाएगा. 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त निकाला गया है. जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. पीएम मोदी के हाथों भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित लोगों को मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार 'सिंह द्वार' के सामने से संबोधित करेंगे.