गुवाहाटी के अज़ारा इलाके में स्थित एक होमस्टे में गौहाटी विश्वविद्यालय की 22 वर्षीय छात्रा निमिषा ठाकुरीया संदिग्ध अवस्था में अचेत पाई गई. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. निमिषा समाजशास्त्र (Sociology) की पढ़ाई कर रही थी और धारापुर इलाके में रहती थी.
घटना के समय छात्रा के साथ मौजूद उसके साथी आसिफ अली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आसिफ ने पुलिस पूछताछ के दौरान दावा किया कि निमिषा ने सीलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस इस दावे को बिना गहन जांच के स्वीकार नहीं कर रही है.
A 22-year-old Gauhati University student was found dead at a homestay in Guwahati’s Azara area, with the man detained in connection with the case claiming that she died by suicide. Police, however, said they would not accept his version without investigation.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 26, 2026
Asif Ali,… pic.twitter.com/xQDB0JoVXH
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बोलिन देवरी ने बताया कि मामला हर पहलू से जांचा जा रहा है. होमस्टे कर्मचारियों के अनुसार निमिषा और आसिफ अक्सर वहां आते-जाते थे. प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि वे 20 सितंबर से वहां ठहरे हुए थे, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस छात्रा की आवाजाही और उसकी मौत से पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. आसिफ के बयानों की सत्यता की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं. मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.