menu-icon
India Daily

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों ने CRPF कैंप और गश्ती वाहन पर फायरिंग की. इस हमले में तीन जवान घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Courtesy: X

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में आतंकियों ने CRPF कैंप को निशाना बनाकर फायरिंग की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया. गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मीर बाजार के पास हुई वारदात

यह हमला कुलगाम के मीर बाजार के पास अखरान क्षेत्र के नौपोरा में हुआ. जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने CRPF कैंप के साथ गश्ती वाहन पर भी फायरिंग की. हमले के बाद घायलों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक जवान के पेट में लगी गोली

अधिकारियों के मुताबिक, एक जवान के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है. वहीं, दूसरे जवान की बांह और तीसरे के पैर में गोली लगी है. इन दोनों की चोटें अपेक्षाकृत मामूली बताई गई हैं.

इलाके की नाकाबंदी, तलाशी अभियान तेज

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के आसपास नाकाबंदी कर दी. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. बख्तरबंद वाहनों के साथ सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर पहुंच गई है.