menu-icon
India Daily

Bigg Boss 20 Promo: 'ये स्क्रीन पर अच्छा नहीं लग रहा', भड़के रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी और लव गिल की लगा दी क्लास

Bigg Boss 20 के Weekend Ka Vaar में रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी और Love Gill के बीच हुई 'ब्लैंकेट मसाज' और अन्य शारीरिक नजदीकियों पर सवाल उठाए.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Bigg Boss 20 Promo: 'ये स्क्रीन पर अच्छा नहीं लग रहा', भड़के रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी और लव गिल की लगा दी क्लास
Courtesy: @odiabhaii X Account

Bigg Boss 20 के इस हफ्ते के Weekend Ka Vaar में सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट की भूमिका में नजर आए. शो के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट स्काउटओपी और Love Gill के बीच हुई 'ब्लैंकेट मसाज' को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने दोनों को उनके आपसी व्यवहार को लेकर समझाया और कहा कि यह सब स्क्रीन पर अच्छा नहीं लग रहा है.

प्रोमो में रोहित शेट्टी Love से पूछते हैं कि स्काउटओपी उनके लिए क्या हैं. इस पर Love कहती हैं कि वह Scout को अपना भाई मानती हैं. इसके बाद रोहित शेट्टी उनके बीच हुई कुछ शारीरिक नजदीकियों का जिक्र करते हैं. वह खास तौर पर Scout के Love के पैर, हाथ, गर्दन और calves दबाने की बात करते हुए सवाल उठाते हैं.

रोहित शेट्टी ने क्या कहा?

रोहित कहते हैं कि जब Scout उनके पैर, हाथ और गर्दन दबाते हैं और Love उनसे पीछे से दबाने के लिए कहती हैं, तो यह सब ठीक नहीं लगता. वह साफ तौर पर कहते हैं कि स्क्रीन पर दोनों की ऐसी बातचीत और शारीरिक नजदीकी अच्छी नहीं लग रही है.

प्रोमो में रोहित शेट्टी ScoutOP और Love Gill को इस मुद्दे पर समझाते हुए नजर आते हैं. उनका कहना है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को दर्शक भी देखते हैं और इसलिए उन्हें यह समझना चाहिए कि उनका व्यवहार बाहर किस तरह की छवि बना सकता है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया सामने 

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ScoutOP को Love Gill के पैर, हाथ और गर्दन की मसाज करते हुए देखा गया था. वीडियो में दोनों के बीच हुई यह बातचीत और नजदीकी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई थी. अब Weekend Ka Vaar के प्रोमो में रोहित शेट्टी ने इसी मुद्दे को सीधे उठाया है.

हालांकि, ScoutOP ने रोहित शेट्टी के सवालों का जवाब देते हुए अपने व्यवहार का बचाव किया. उन्होंने कहा कि जब दूसरी कंटेस्टेंट Mahhi Vij उनसे मसाज करने के लिए कहती हैं, तो वह उनकी भी मसाज करते हैं. इसके बावजूद रोहित ने Scout को समझाया कि Love के साथ उनकी कुछ खास बातचीत और नजदीकियां स्क्रीन पर अलग तरह का प्रभाव डाल रही हैं. रोहित शेट्टी का यह अंदाज Weekend Ka Vaar के प्रोमो में काफी चर्चा में है. सलमान खान की गैरमौजूदगी में इस हफ्ते रोहित शो को होस्ट कर रहे हैं और कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर सीधे सवाल उठाते नजर आ रहे हैं.