menu-icon
India Daily

कौन हैं सैंटी शर्मा, सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में लेंगे हिस्सा? यहां जानें क्यों हो रही ऐसी चर्चा

सैंटी हाल में 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम के वायरल ट्रेंड पर भी चर्चा में आए. उन्होंने इसे इंटरनेट ड्रामा बताते हुए युवाओं को असली मुद्दों जैसे रोजगार, शिक्षा और विकास पर ध्यान देने की सलाह दी. उनका यह बोल्ड स्टैंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

antima
Edited By: Antima Pal
कौन हैं सैंटी शर्मा, सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में लेंगे हिस्सा? यहां जानें क्यों हो रही ऐसी चर्चा
Courtesy: X

Who is Santy Sharma: एंटरटेनमेंट जगत में इन दिनों सैंटी शर्मा का नाम काफी चर्चा में है. बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में इस मध्य प्रदेश के रैपर का नाम शामिल होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि अभी तक शो के मेकर्स या सलमान खान की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया पर इस खबर ने काफी हलचल मचा रखी है. तो आइए जानते हैं, आखिर ये सैंटी शर्मा कौन हैं और उनकी सफर कैसा रहा है.

सैंटी शर्मा का असली नाम और बैकग्राउंड

सैंटी शर्मा का असली नाम गणेश शर्मा है. उनका जन्म 9 सितंबर 1996 को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था. वे अपनी रैप स्टाइल, बोल्ड लिरिक्स और इंस्पायरिंग सॉन्ग्स के लिए जाने जाते हैं. सैंटी को मध्य प्रदेश से उभरने वाले शुरुआती हिप-हॉप आर्टिस्ट्स में गिना जाता है. छोटे शहर से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत से एक बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है.

म्यूजिक जर्नी

सैंटी ने 2016 में अपना सफर शुरू किया. उनका पहला गाना 'सुनी सुनी सड़कों' काफी पसंद किया गया. इसके बाद 2017 में जारी मोटिवेशनल रैप 'उड़ान' ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई. इसके बाद 'कोशिश मेरी', 'द वैलेंटाइन सॉन्ग' जैसे ट्रैक्स आए. 2019 में 'पीता दारू' के साथ वे कमर्शियल म्यूजिक स्पेस में भी एंटर किए. 'ब्लैक हार्ट' भी उनके पॉपुलर गानों में शामिल है. 2024 में सैंटी ने अपना पहला सोलो एल्बम 'Reborn' रिलीज किया, जिसमें 7 गाने शामिल थे. हाल ही में उन्होंने हाउसफुल 5 के साथ बॉलीवुड डेब्यू भी किया, जिससे उन्हें पहचान मिली.

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर तंज

सैंटी हाल में 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम के वायरल ट्रेंड पर भी चर्चा में आए. उन्होंने इसे इंटरनेट ड्रामा बताते हुए युवाओं को असली मुद्दों जैसे रोजगार, शिक्षा और विकास पर ध्यान देने की सलाह दी. उनका यह बोल्ड स्टैंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

बिग बॉस 20 में एंट्री?

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 20 की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है और सलमान खान एक बार फिर होस्टिंग करते नजर आएंगे. सैंटी जैसे कलाकारों का नाम कंटेस्टेंट लिस्ट में आने से शो और भी रोचक होने वाला है. बिग बॉस में रैपरों की एंट्री अक्सर मजेदार ट्विस्ट लाती है – जैसे पहले सीजन्स में रैफ्तार या अन्य म्यूजिशियन रहे हैं.