menu-icon
India Daily

8 को propose Day, विराट ने कैसे किया था अनुष्का शर्मा से अपने प्यार का इजहार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी चर्चा में रहती हैं. इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है. आज हम आपको बताते हैं कि आखिर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को कैसे प्रपोज किया था.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
8 को propose Day, विराट ने कैसे किया था अनुष्का शर्मा से अपने प्यार का इजहार

नई दिल्ली: फरवरी महीना आते ही लोगों पर प्यार का खुमार चढ़ने लगता है. आशिकों के लिए फरवरी महीना काफी खास होता है. प्यार करने वालों के लिए यह महीना किसी त्योहार से कम नहीं होता है. दो दिन बाद से वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है, यह 7 दिन मनाया जाता है जिसमें रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे, प्रॉमिस डे और किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है.

8 फरवरी को प्रपोज डे

8 फरवरी को प्रपोज डे हैं. इस दिन आशिक अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते हैं और जीवन भर साथ रहने का वादा करते हैं, अगर हम इंडस्ट्री की बात करें तो बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी के बारे में तो आप सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट ने अनुष्का को कैसे प्रपोज किया था तो चलिए हम आपको बताते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

अनुष्का को प्रपोज करने पर बोले विराट

एक शो में विराट कोहली से पूछा गया था कि उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का को कैसे प्रपोज किया था तो खिलाड़ी ने बताया कि यह आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा- 'मेरा ये मानना है कि अगर जब आप जिंदगी खुल के जीते हैं और एक दूसरे से प्‍यार करते हैं तो कोई विशेष न तो वैलेंटाइन्‍स डे जैसा कुछ होता है. हर दिन आपके रिश्तें के लिए खास और वैलेंटाइंस डे होता है. 

वहीं विराट आगे बोले कि अनुष्का ने जो कहा वो एकदम सही है. हम कभी ये महसूस नहीं करते कि हमें ऐसा करने की जरूरत है. हमें पता था कि हम एक-दूसरे से शादी करेंगे. इसमें कोई भी संदेह नहीं था. एक बार हमें जब पता चला कि सभी चीजें ठीक हैं, तो हम अपनी जिंदगी एकसाथ शुरू करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. सब चीजें अपने आप ही सही होने लगीं.'