India vs England Test Match: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई है. भारत के उप-कप्तान ने 6 विकेट लेकर अंग्रेजों को 253 रनों पर ढेर कर दिया. ये इतनी जहर उगलती गेंदबाजी थी कि कुछ गेंदों का बल्लेबाजों के पास जवाब नहीं था.
बुमराह के पहले विकेट की शुरुआत जो रूट से हुई. पूर्व अंग्रेज कप्तान 5 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों आउट हुए.
अगला विकेट सबसे खास था. बुमराह ने पहले मैच को पलटने वाले ओली पोप का डंडा ऐसा पलटा कि बल्लेबाज कुछ समझने की स्थिति से बाहर था. पोप 23 रनों पर किस तरह से बोल्ड हुए हैं उसको आप यहां पर देख सकते हैं-
यॉर्कर किंग Jasprit Bumrah ने पंजा तोड़ बॉल से उखाड़ा स्टंप#Bumrah #CricketNews #viralVideo #Yorker #IndiaDailyLive @Jaspritbumrah93 @BCCI pic.twitter.com/Fdnvtj6p3c
— India Daily Live (@IndiaDLive) February 3, 2024
बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को भी शुभमन गिल के ही हाथों कैच कराकर अपना चौथा विकेट लिया. इसके बाद विपक्षी कप्तान बेन स्टोक्स को बुमराह ने जिस तरह बोल्ड मारा उसका वीडियो भी आप यहां पर देख सकते हैं-
THE DESTROYER OF ENGLAND - BUMRAH 🔥🤯pic.twitter.com/oeSPodRyax
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 3, 2024
बुमराह का छठा विकेट जेम्स एंडरसन को लेकर था जिन्होंने 6 ही रन बनाए. इस तरह से बुमराह ने 15.5 ओवर में 5 मेडन देकर 45 रन पर 6 विकेट लिए.
एक टिपिकल भारतीय पिच पर इस तरह का तेज गेंदबाजी आंकड़ा अपने आप में महान उपलब्धि है. बुमराह की गेंदबाजी ने उनकी फिटनेस को लेकर हर तरह के कयास भी समाप्त कर दिए हैं.
बुमराह ने पहले टेस्ट मैच के दौरान भी 28 रन देकर 2 विकेट लिए थे. बुमराह ने दूसरी पारी में भी कमाल किया था. उन्होंने 16.1 ओवर में 4 विकेट लेकर 41 रन दिए थे. यानी बुमराह अब तक 12 विकेट ले चुके हैं. ये कमाल है.
34 टेस्ट मैचों 152 विकेट लेने वाले बुमराह का औसत कमाल का है. उन्होंने 20.29 के औसत के साथ विकेट लिए थे. बुमराह का जो ताजा आंकड़ा है उसमें वे 150 टेस्ट विकेट भी पूरे कर चुके हैं.