menu-icon
India Daily

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

Shilpa Shrivastava
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Courtesy: India Daily

Nana Patekar Passes Away: आज फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर उस समय दौड़ गई, जब खबर मिली कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले थे. उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया. उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सके. जिसके बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

नाना पाटेकर अपने बाद अपनी मजबूत छाप बॉलिवुड पर छोड़ गए हैं. बॉलिवुड इंडस्ट्री के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षति है. बता दें कि उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. नाना ने करीब पांच दशक तक हिंदी और मराठी सिनेमा में काम किया. अपनी दमदार आवाज, डॉयलॉग बोलने के खास अंदाज और प्रभावशाली अभिनय के कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई.

यहां से शुरू हुआ था फिल्मी सफर: 

बता दें कि नाना पाटेकर ने साल 1978 में आई फिल्म गमन से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया. इनमें सलाम बॉम्बे!, परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, अब तक छप्पन, वेलकम और राजनीति जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी एक्टिंग को केवल दर्शकों ने ही नहीं बल्कि फिल्म समीक्षकों ने सराहा. 

क्रांतिवीर में शानदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया गया था. परिंदा और अग्निसाक्षी के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिले.

नाना पाटेकर पद्म श्री से भी हुए थे सम्मानित:

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए साल 2013 में नाना पाटेकर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन और लेखन में भी हाथ आजमाया. साल 1991 में उन्होंने प्रहार: द फाइनल अटैक का निर्देशन किया था. वह लंबे समय तक थिएटर से भी जुड़े रहे. अपने करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना पाटेकर ने कई ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे.