menu-icon
India Daily

VIDEO: दुबई में बाहिश की तबाही के बीच चला 'मेरे रश्के कमर', इस लड़के ने सबको किया हैरान

दुबई में एक व्यक्ति जो कि बारिश के मजे लेते हुए बॉलीवुड सॉन्ग पर थिरकता दिखाई दे रहा है. वीडियो को देख आप भी खूब हंसेंगे.

India Daily Live
VIDEO: दुबई में बाहिश की तबाही के बीच चला 'मेरे रश्के कमर', इस लड़के ने सबको किया हैरान

नई दिल्ली: बारिश किसको नहीं पसंद है, हर कोई चाहता है कि वह बारिश को एंजॉय करे. अगर आपके शहर में बारिश हुई तो सड़कों पर पानी भरना आम बात है. बारिश से हर किसी की अलग-अलग fantasy होती है, कोई बारिश होने पर चाय-पकौड़े खाकर एंजॉय करता है तो कोई बारिश में नहाकर और डांस करके एंजॉय करता है.

ऐसा ही कुछ नजारा हमें दुबई में देखने को मिला जहां शख्स बाढ़ आने पर भी बारिश को फुल एंजॉय कर रहा है. दुबई में बारिश आने के बाद वहां के हालात काफी खराब हो गए, सड़के पानी से लबालब भरी हुई हैं लेकिन यहां एक शख्स है जो इस आपदा को अवसर बना रहा है.

रॉक स्टार स्मार्ट नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इस बारिश के मजे ले रहा हैं. ऊंची इमारत की एक खिड़की है जिससे वह शख्स बाहर झांक रहा है और उसके हाथ में आपको एक नीली सी चीज दिखाई देगी जिसमें से गाने की आवाज आ रही है. इस वीडियो में 'मेरे रश्के कमर'. गाना चल रहा है. युवक की इस हरकत को लोग पसंद कर रहे हैं.

वीडियो को देख किसी ने बोला क्या खूब, वहीं दूसरे यूजर ने कहा ये होता है एन्जॉय करना. वहीं एक यूजर का कहना है कि दुबई में भी बॉलीवुड गानों का जलवा बरकरार है.