menu-icon
India Daily

'The Traitors' Season 2 trailer: श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत और रिया ने मचाया बवाल

'The Traitors' Season 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया. मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, पारुल गुलाटी और रिडा थराना के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
'The Traitors' Season 2 trailer: श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत और रिया ने मचाया बवाल
Courtesy: X

Prime Video के रियलिटी शो 'The Traitors' Season 2 का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस, निजी टिप्पणियां, पुराने विवादों का जिक्र और चौंकाने वाले डायलॉग्स ने दर्शकों की उत्सुकता पहले ही बढ़ा दी है.

मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती की बातचीत

ट्रेलर का सबसे चर्चित पल मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती की बातचीत रही. मल्लिका, रिया से कहती हैं कि वह जेल जा चुकी थीं और अब यह उनके लिए बड़ा कमबैक है. इस एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी. इसके बाद मल्लिका गेम को लेकर कहती हैं कि इस शो में सच से ज्यादा किसी को अपनी बात पर यकीन दिलाना जरूरी है. ट्रेलर की यह बातचीत फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई और लोगों ने इसे शो का सबसे बोल्ड मोमेंट बताया.

श्वेता तिवारी, रिडा थराना और पारुल गुलाटी ने बढ़ाया ड्रामा

श्वेता तिवारी ने ट्रेलर में अपने निजी अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पतियों को धोखा देते हुए खुद पकड़ा था. वहीं रिडा थराना का गुस्सा भी ट्रेलर में साफ दिखाई देता है. वह एक खिलाड़ी पर नाराजगी जताते हुए उसे लेकर तीखी टिप्पणी करती हैं. बाद में वह यह भी मानती हैं कि लगातार तनाव और शक के माहौल से वह थक चुकी हैं. दूसरी ओर पारुल गुलाटी भी अपने मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में नजर आती हैं. वह एक खिलाड़ी पर तंज कसते हुए टीवी कलाकारों की एक्टिंग का जिक्र करती हैं और हरमन को लेकर बड़ा दावा करती हैं कि अगर उनका अंदाजा गलत निकला तो वह अपना बिजनेस तक बंद कर देंगी.

मुनव्वर, रिया और बाकी खिलाड़ियों ने भी दिए यादगार डायलॉग

रिया चक्रवर्ती ट्रेलर में कहती हैं कि उन्होंने पहले भी रियलिटी शो किए हैं लेकिन इस शो का माहौल इतना अलग है कि एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले ही वह देश छोड़ने की बात मजाक में कह देती हैं. वहीं मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि यह ऐसा रियलिटी शो है जहां सबको नकली बनकर खेलना पड़ता है. कुल्लू खिलाड़ियों को असुरक्षित लोगों का समूह बताते हैं. वहीं अभिषेक मल्हान सभी को अहंकार से दूर रहने की सलाह देते हैं. ट्रेलर में लगातार बदलते रिश्ते, एक-दूसरे पर शक और तेज बहस यह संकेत देते हैं कि इस बार का सीज़न पहले से ज्यादा रोमांचक और विवादों से भरा रहने वाला है. शो का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा और नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किए जाएंगे.