menu-icon
India Daily

'लोग मुझसे प्यार करते हैं तो क्या करूं?', किस बात पर भिड़ी टीवी की ये दो खूबसूरत नागिन? कसा तंज

टीवी इंडस्ट्री में तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच कथित तनाव की खबरें चर्चा में हैं. साइको सैयां के प्रमोशन के दौरान हुई एक घटना के बाद फैंस मान रहे हैं कि दोनों के बीच की अनबन कई साल पुरानी हो सकती है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'लोग मुझसे प्यार करते हैं तो क्या करूं?', किस बात पर भिड़ी टीवी की ये दो खूबसूरत नागिन? कसा तंज
Courtesy: X

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की दो जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच कथित विवाद की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दोनों एक्ट्रेसेस नागिन के अलग अलग सीजन में लीड रोल निभा चुकी हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हाल ही में ओटीटी सीरीज साइको सैयां के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच अजीब माहौल देखने को मिला. रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 26 फरवरी को मुंबई में आयोजित एक प्रेस मीट के दौरान हुई.

इस इवेंट का उद्देश्य शो की टीम को मीडिया के सामने लाना और सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ाना था. लेकिन प्रमोशनल इवेंट के दौरान माहौल असहज हो गया और फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि दोनों एक्ट्रेसेस के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

देर से पहुंचने पर बढ़ा विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि चंदना समय पर इवेंट में पहुंच गई थीं और अपने कोस्टार अनुद सिंह ढाका के साथ मीडिया से बातचीत के लिए तैयार थीं. बताया गया कि तेजस्वी प्रकाश लगभग 90 मिनट देर से इवेंट में पहुंचीं. इससे कार्यक्रम के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा और आयोजकों को नई व्यवस्था करनी पड़ी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

इस दौरान माहौल बनाए रखने के लिए सुरभि ने अकेले ही मीडिया से बातचीत शुरू कर दी. लेकिन जब तेजस्वी कार्यक्रम में पहुंचीं तो उन्होंने कथित तौर पर संयुक्त इंटरव्यू से अलग होकर अलग से मीडिया से बात की.

इवेंट छोड़कर चली गईं सुरभि

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस स्थिति से सुरभि चंदना काफी परेशान हो गईं. बताया गया कि वह थोड़ी देर बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर चली गईं. कुछ लोगों का दावा है कि बाहर निकलने से पहले वह भावुक नजर आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अनबन की चर्चाएं और तेज हो गईं. हालांकि बाद में सुरभि ने इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि यह एक खराब स्थिति थी लेकिन इस पर कुछ कहने लायक नहीं है.

इसी बीच तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो भी चर्चा में आ गया. एक्टर एली गोनी के व्लॉग में तेजस्वी मजाकिया अंदाज में कुछ बातें कहती नजर आईं. उन्होंने कहा कि लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं और अगर उनके कारण किसी को रोना आता है तो वह क्या कर सकती हैं. फैंस का मानना है कि उनका यह बयान सुरभि चंदना की ओर इशारा कर सकता है. हालांकि तेजस्वी ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया.