menu-icon
India Daily

जान्हवी कपूर ऐसे मना रही हैं अपना 29वां बर्थडे, ग्लैमर छोड़ किया ऐसा काम की वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन किए. उन्होंने अलीपिरी रास्ते से नंगे पैर 3550 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचकर अपनी गहरी आस्था दिखाई.

babli
Edited By: Babli Rautela
जान्हवी कपूर ऐसे मना रही हैं अपना 29वां बर्थडे, ग्लैमर छोड़ किया ऐसा काम की वीडियो हो रहा वायरल
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर अपनी आस्था को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों के साथ साथ अपनी आध्यात्मिक सोच के लिए जानी जाने वाली जान्हवी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन किए. इस यात्रा की खास बात यह रही कि उन्होंने मंदिर तक पहुंचने के लिए पारंपरिक रास्ता चुना. गाड़ी से जाने के बजाय उन्होंने अलीपिरी फुटपाथ मार्ग से पैदल यात्रा की और नंगे पैर सीढ़ियां चढ़ते हुए मंदिर तक पहुंचीं. जान्हवी की इस श्रद्धा को देखकर वहां मौजूद कई श्रद्धालु भी प्रभावित नजर आए. सोशल मीडिया पर भी उनकी यह यात्रा चर्चा का विषय बन गई है.

जान्हवी कपूर ने तिरुमाला मंदिर पहुंचने के लिए अलीपिरी सीढ़ी वाले रास्ते से करीब 3550 सीढ़ियां चढ़ीं. यह वही रास्ता है जिस पर हर दिन हजारों श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ यात्रा करते हैं. यह यात्रा आसान नहीं होती क्योंकि पहाड़ी पर बने मंदिर तक पहुंचने में लंबा समय और शारीरिक मेहनत लगती है. इसके बावजूद जान्हवी ने पूरे रास्ते को शांत और संयमित तरीके से पूरा किया. बताया जा रहा है कि उन्होंने पूरी यात्रा नंगे पैर पूरी की. यह परंपरा कई श्रद्धालु निभाते हैं क्योंकि इसे भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है.

साधारण लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

मंदिर दर्शन के दौरान जान्हवी कपूर ने बेहद सादा और पारंपरिक लुक अपनाया. उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था जिसमें हल्की फूलों की डिजाइन थी. मंदिर के नियमों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी स्टाइलिंग बेहद साधारण रखी. उनके बाल प्राकृतिक तरीके से खुले हुए थे और उन्होंने मेकअप भी नहीं किया था. इस साधारण लुक में जान्हवी पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं. फैंस का कहना है कि उनका यह रूप ग्लैमर से अलग एक आध्यात्मिक छवि दिखाता है.

तिरुमाला मंदिर का धार्मिक महत्व

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर भारत के सबसे पवित्र और लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है. यह मंदिर तिरुमाला पहाड़ियों की सातवीं पहाड़ी पर बना हुआ है. यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. देश और दुनिया से हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. माना जाता है कि भगवान बालाजी के दर्शन से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है.

जान्हवी कपूर का मंदिरों से जुड़ाव कोई नया नहीं है. इससे पहले भी उन्हें कई पवित्र मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है. वह अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करती हैं. उनकी यह आदत फैंस को काफी पसंद आती है क्योंकि इससे उनका सरल और आध्यात्मिक पक्ष सामने आता है.