menu-icon
India Daily

Tara Sutaria Boyfriend: डेटिंग की अफवाहों के बीच तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को कर दिया ऐसा कमेंट, हुआ वायरल!

अभिनेत्री तारा सुतारिया और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों की नई म्यूजिक वीडियो 'थोड़ी सी दारू' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस गाने में तारा और एपी की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन असल सुर्खियां तब बनीं जब तारा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के कमेंट का जवाब देकर अपनी रिलेशनशिप की खबरों को हवा दी.

antima
Edited By: Antima Pal
Tara Sutaria Boyfriend: डेटिंग की अफवाहों के बीच तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को कर दिया ऐसा कमेंट, हुआ वायरल!
Courtesy: social media

Tara Sutaria Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों की नई म्यूजिक वीडियो 'थोड़ी सी दारू' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस गाने में तारा और एपी की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन असल सुर्खियां तब बनीं जब तारा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के कमेंट का जवाब देकर अपनी रिलेशनशिप की खबरों को हवा दी. गाने में श्रेया घोषाल की मधुर आवाज ने भी इस ट्रैक को और खास बना दिया.

डेटिंग की अफवाहों के बीच तारा ने कंफर्म किया वीर संग रिश्ता! 

'थोड़ी सी दारू' 17 जुलाई 2025 को एपी ढिल्लों के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ. इस गाने के वीडियो में तारा और एपी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरी. तारा ने इंस्टाग्राम पर गाने की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह गोल्डन शिमरी ड्रेस में नजर आईं, जबकि एपी ने व्हाइट शर्ट और अनटाइड बो टाई में स्टाइलिश लुक अपनाया. तारा ने तस्वीरों के साथ गाने के बोल लिखे, 'तू ही ऐ चांद, मेरी रात ऐ तू' इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने कमेंट किया, 'माय' के साथ स्टार और रेड हार्ट इमोजी. जवाब में तारा ने लिखा, 'माइन' के साथ एक नजरबट्टू और रेड हार्ट इमोजी, जिसने उनकी डेटिंग की अफवाहों को और पक्का कर दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

तारा और वीर की डेटिंग की खबरें पहले भी चर्चा में थीं, जब दोनों को लैक्मे फैशन वीक में एक साथ देखा गया था. इसके अलावा दोनों के एक ही लोकेशन से इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने से भी अफवाहों ने जोर पकड़ा था. हालांकि तारा और एपी ढिल्लों की लंच डेट की खबरों ने भी कुछ समय पहले सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन तारा के इस जवाब ने साफ कर दिया कि उनका दिल वीर के लिए धड़कता है. 

tara post

tara post social media

तारा ने इस गाने के लिए एपी और श्रेया की तारीफ की, कहते हुए कि उनके साथ काम करना मजेदार और आसान था. फैंस ने भी इस गाने को खूब पसंद किया, खासकर तारा की ग्लैमरस मौजूदगी और श्रेया की आवाज को. यह गाना फैंस को काफी आ रहा है.