Badshah on Viral Video: लंदन के इस्कॉन मंदिर के शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में एक शख्स द्वारा चिकन खाने की घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस वाक्ये का वीडियो वायरल होने के बाद मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने इस पर शख्स को जमकर लताड़ लगाई. इस घटना ने न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, बल्कि सांस्कृतिक सम्मान और संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाए हैं.
इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में जाकर शख्स ने खाया चिकन
वीडियो में देखा गया कि एक अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक गोविंदास रेस्तरां में दाखिल हुआ और कर्मचारियों से पूछा कि क्या वहां मांसाहारी भोजन उपलब्ध है. कर्मचारियों ने साफ बताया कि रेस्तरां पूरी तरह शाकाहारी है, जहां मांस, प्याज और लहसुन तक नहीं परोसा जाता. इसके बावजूद युवक ने अपने बैग से केएफसी का चिकन निकाला और रेस्तरां में ही खाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उसने वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को भी चिकन ऑफर किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.
Even the chicken would be embarrassed. Dude wasnt hungry for chicken, he was hungry for some 🩴 on that face. True strength is in respecting what you dont understand. https://t.co/vKHmoIfozI
— BADSHAH (@Its_Badshah) July 20, 2025
इस हरकत से नाराज ग्राहकों और कर्मचारियों ने उसे बाहर जाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना. आखिरकार सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर उसे रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं उकसाईं, जहां लोगों ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान और जानबूझकर की गई हरकत बताया.
'चिकन को भी शर्मिंदगी महसूस होगी'
बादशाह ने इस घटना पर अपनी भड़ास निकालते हुए एक्स पर लिखा, 'चिकन को भी शर्मिंदगी महसूस होगी. उसे चिकन की नहीं, चप्पलों की भूख थी;. सच्ची ताकत दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने में है.' उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिला. लोगों ने उनकी सांस्कृतिक संवेदनशीलता की सराहना की और इस तरह की हरकतों को रोकने की मांग की.