menu-icon
India Daily

थलापति विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक का केस, टूटने से बचा 27 साल पुराना रिश्ता

इस साल फरवरी में संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. अब खबर है कि उन्होंने यह याचिका वापस ले ली है और कोर्ट ने मामला निपटा दिया है. इस घटनाक्रम से विजय के परिवारिक मोर्चे पर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
थलापति विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक का केस, टूटने से बचा 27 साल पुराना रिश्ता
Courtesy: X

Vijay Wife Withdraws Divorce Plea: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता विजय एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी की खबरों के कारण चर्चा में आ गए हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. इससे दोनों के बीच सुलह होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

थलापति विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक का केस

इस साल फरवरी में संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. अब खबर है कि उन्होंने यह याचिका वापस ले ली है और कोर्ट ने मामला निपटा दिया है. इस घटनाक्रम से विजय के परिवारिक मोर्चे पर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

टूटने से बचा 27 साल पुराना रिश्ता

याचिका में कथित रूप से कुछ गंभीर बातें कही गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता ने एक कारण के रूप में बेवफाई का जिक्र किया था. उन्होंने यह भी बताया था कि अभिनेता धीरे-धीरे भावनात्मक रूप से दूर होते गए और घरेलू जीवन से किनारा करने लगे. साथ ही यह आरोप भी लगाया गया था कि विजय विदेश यात्राओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक अज्ञात अभिनेत्री के साथ जाते थे, जिससे पत्नी और उनके दो बच्चों को काफी मानसिक परेशानी हुई.

ये सारी बातें याचिका में दर्ज होने के बाद मीडिया में काफी चर्चा हुई थी. विजय लंबे समय से सिनेमा और राजनीति दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं. उनकी पत्नी संगीता आमतौर पर सुर्खियों से दूर रहती हैं, लेकिन इस मामले ने दोनों की निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा का विषय बना दिया था.

अब याचिका वापस लिए जाने के बाद लोग सोच रहे हैं कि क्या दोनों के बीच बातचीत से समाधान निकल आया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर परिवार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. फिर भी अदालती प्रक्रिया खत्म होने से लगता है कि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की गई है.