तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर रवि मोहन अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. पत्नी आरती रवि से अलग होने के बीच अभिनेता ने एक इमोशनल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने कहा कि जब तक उनका तलाक कानूनी रूप से पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह एक्टिंग की दुनिया से दूर रहेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन कई बार रोते हुए नजर आए. उन्होंने रोते-रोज अपने दिल का दुख बयान किया.
रवि मोहन ने साफ कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी निजी जिंदगी को संभालने पर रहेगा. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में जो कुछ भी हुआ, उसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है. अभिनेता ने कहा कि वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और निजी आरोपों का सामना कर रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि जिस दिन उनकी जिंदगी में शांति लौटेगी और विवाद खत्म होंगे, उसी दिन वह फिर कैमरे के सामने दिखाई देंगे.
HUGE 🚨 Tamil Actor Ravi Mohan broke down on Camera.
"I am a quiet person. So, everyone thinks I am weak"
"I am quitting acting until I get my divorce" 😳
"I am being prevented from meeting my own children"
"To this day, I don’t have a single personal bank account. I had only… https://t.co/Z2jRMcZmbc pic.twitter.com/OS87tC5x2g— News Algebra (@NewsAlgebraIND) May 16, 2026Also Read
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन सबसे ज्यादा भावुक तब हुए जब उन्होंने अपने दोनों बेटों का जिक्र किया. अभिनेता ने आरोप लगाया कि उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह रोज अपने बेटे के साथ शतरंज खेलते थे. रवि ने कहा कि अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि उन्हें बच्चों से बात करने तक में मुश्किल हो रही है. उन्होंने दावा किया कि फोन तक उनसे दूर कर दिए गए हैं और स्कूल में भी उनसे दूरी बनाई जा रही है.
रवि मोहन ने यह भी कहा कि निजी विवाद अब सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तमाशा बन चुका है. उन्होंने बताया कि लगातार हो रही साइबरबुलिंग ने उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला है. अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह मानसिक रूप से बेहद कमजोर महसूस कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी कलाई पर बने निशानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था. यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
रवि मोहन के इस भावुक बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं. कई लोगों ने अभिनेता के लिए चिंता जताई और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी. अभिनेता ने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कठिन समय में लोगों का प्यार ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दे रहा है.